Next Story
Newszop

साईं सुदर्शन IPL में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, शॉन मार्श- क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Send Push
image

शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने शुक्रवार (2 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान 23 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जिसमे 9 चौके जड़े। वह जीशान अंसारी की गेंद पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन द्वारा कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।

सुदर्शन भले ही अर्धशतक से चूक गए लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपने 1500 रन पूरे कर लिए हैं। सुदर्शन आईपीएल में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सुदर्शन ने 35 पारियों में यह कारनामा कर शॉन मार्श (36 पारी) को पीछे छोड़ा।

इसके अलावा वह टी-20 क्रिकेट में बतौर भारतीय सबसे तेज (54 पारी) 2000 टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसके अलावा वह मौजूदा सीजन में 500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके 10 मैच में 50.40 की औसत से 504 रन हो गए हैं।

Fastest to 1500 IPL Runs 35 inns: Sai Sudharsan 36 inns: Shaun Marsh pic.twitter.com/go5cJs7pD6

mdash; The Cricket Panda (@TheCricketPanda) May 2, 2025
Loving Newspoint? Download the app now