चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी के पास शनिवार (3 मई) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
धोनी अगर इस मुकाबले में 3 छक्के जड़े लते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे कर लेंगे औऱ ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक भारत के लिए यह कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ही कर पाए हैं।
धोनी ने अभी तक खेले गए 401 मैच की 352 पारियों में 7583 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 347 छक्के जड़े है।
धोनी ने अभी तक खेले गए 10 मैचों में 25.17 की औसत से 151 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन रहा है।
बता दें कि धोनी का प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अच्छा रहा है। उन्होंने 34 पारियों में 894 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।
You may also like
दही खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना तबियत हो जाएगी खराब, फिर जाना पड़ेगा हॉस्पिटल 〥
रविवार से इन 4 राशियों के जीवन में बन रही गणपति बप्पा की कृपा, मिटठी को सोना बनाएंगे ये लोग
यह योग थाइराइड और ब्लड प्रेशर का रामबाण उपाय है 〥
3000 रुपये किलो बिकती है ये नमक, गैस-कब्ज की समस्या जल्द कर देती है दूर. तैयार होने में डेढ़ महीने का लगता है समय 〥
लिवर डैमेज के लक्षण: पहचानें और बचें