आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 201 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस रन-फेस्ट में युवा सनसनी प्रियांश आर्या और अनुभवी प्रभसिमरन सिंह ने अपनी बल्लेबाजी की चमक बिखेरी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। धीमी पिच पर खेलते हुए सलामी बल्लेबाज प्रियांश और प्रभसिमरन ने सतर्कता के साथ शुरुआत की। दोनों ने पहले कुछ ओवरों में जोखिम कम रखते हुए रन बटोरे। यह रणनीति काम आई और धीरे-धीरे दोनों ने गति पकड़ी। प्रियांश ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जिसमें उनकी क्लास और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
2) IPL 2025: MI vs LSG मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धिमुंबई इंडियंस रविवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस अब 5 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। उनका नेट रन रेट +0.673 है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद मुंबई में खेलेगी। फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स 5 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में 6वें स्थान पर खिसक गई है और उसका नेट रन रेट -0.054 है।
3) IPL 2025: DC vs RCB, मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धिदिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 46वें मैच में अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें लीग स्टेज में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं और प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के करीब पहुंचने के करीब हैं। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स 6 जीत और 2 हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। उनका नेट रन रेट +0.657 दर्ज किया गया है। DC के पास लीग के 5 मैच बचे हैं, और उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए दो जीत की जरूरत है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 जीत और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स के ठीक नीचे है। उनका नेट रन रेट +0.482 है। मेजबानों की तरह, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी इस साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए 2 जीत की जरूरत है।
4) पंजाब किंग्स ने 28वीं बार IPL मैच मे बनाई डबल सेंचुरी, KKR और MI का रिकॉर्ड टूटा; अब ये 2 टीम हैं आगेपंजाब किंग्स ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए आईपीएल 2025 के 44वें लीग मैच में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। पंजाब किंग्स ने 200 से ज्यादा रनों का टोटल बनाया। हालांकि, मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ, लेकिन पंजाब किंग्स ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। पंजाब की टीम आईपीएल के इतिहास में तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने सबसे ज्यादा बार आईपीएल मैच में डबल सेंचुरी यानी 200 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स टीम ने 28वीं बार आईपीएल के इतिहास में 200 रनों का टोटल बनाया।
5) ग्लेन मैक्सवेल को अपनी जेब में लिए घूमते हैं वरुण चक्रवर्ती…कमेंटेटर ने कर दिया बड़ा कमेंटपूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर सुरेश रैना ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की तारीफ की और कहा कि वे ग्लेन मैक्सवेल को अपनी जेब में लिए घूमते हैं। रैना ने ऐसा इसलिए कहा है, क्योंकि मैक्सवेल के आंकड़े वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ अच्छे नहीं हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए फेमस मैक्सवेल अब तक 8 टी20 मैचों में वरुण चक्रवर्ती के सामने आए हैं और इनमें से 5 बार वरुण चक्रवर्ती ने उनका शिकार किया है।
6) ऑरेंज कैप रेस में प्रियांश आर्य की धमाकेदार एंट्री, शुभमन गिल ने झेला नुकसान; पर्पल कैप किसके पास?कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला गया आईपीएल 2025 का 44वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। पीबीकेएस ने टॉस जीतने के बाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 201/4 का स्कोर खड़ा किया। वहीं, केकेआर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में 7/0 का स्कोर बनाया तो तेज आंधी और बारिश ने अड़ंगा लगा दिया। मैच भले ही बेनतीजा रहा लेकिन आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप रेस में बदलाव देखने को मिला। पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑरेंज कैप रेस में धमाकेदार एंट्री की है। पर्पल कैप अभी प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। गुजरात टाइटंस के पेसर प्रसिद्ध ने 8 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, प्रसिद्ध से जल्द ही पर्पल कैप छिन सकती है। आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खाते में भी 16 विकेट हैं। उन्होंने 9 मैचों में इतने शिकार किए।
7) एक-दो नहीं चार बार, IPL में मोहम्मद शमी के नाम अनोखा रिकॉर्ड; पहली गेंद पर ऐसा कारनामाआईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का समय अच्छा नहीं चल रहा है। लेकिन एसआरएच के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को चेन्नई के खिलाफ कुछ खास किया। उन्होंने सीएसके के ओपनर शेख राशिद को पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले चलता कर दिया। खास बात यह है कि शमी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इस तरह वह आईपीएल के चार सीजन में ऐसा कारनामा कर चुके हैं। मोहम्मद शमी के शिकारों में दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। इस मामले में मोहम्मद शमी सबसे टॉप पर हैं।
8) IPL में मैक्गर्क की बढ़ी मुश्किल? अपने प्रदर्शन पर क्या बोला DC का स्टार बल्लेबाजआईपीएल 2025 में जैक मैक्गर्क बाकी मैचों में मौका मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। वह इस सत्र में अपने अब तक के प्रदर्शन से निराश नहीं हैं। मैक्गर्क ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहाकि यह साल बहुत अच्छा नहीं रहा। लेकिन आप इस खेल में बहुत अधिक परिणाम-आधारित नहीं हो सकते क्योंकि इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहाकि आपको बस प्रॉसेस पर भरोसा करने के साथ अपने मजबूत पक्ष का समर्थन करते रहना होता है। इसके साथ ही आपको अपनी कमजोरियों को मजबूत करने की कोशिश जारी रखनी होती है। उम्मीद है कि एक दिन यह बदल जाएगा और आप फिर से शुरुआत करेंगे। टी-20 क्रिकेट में ऐसा ही होता है।
You may also like
समावेशिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारी समृद्ध विरासत हैः उपराष्ट्रपति
सम्राट चाैधरी तेजस्वी यादव पर किया पलटवार तेजसवी के पिता ने बिहार में अराजकता फैलाने का काम किया था
फरीदाबाद : एक छत के नीचे लोगों को मिलेंगी सरकारी सेवाएं : मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद : फायर ब्रिगेड सर्विसिंग कंपनी में आग, दो गाडिय़ां जली
फरीदाबाद : बैंक की नौकरी छोड़ 50 लाख की ऑडी में दूध बेचता है युवक