लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक चौंकाने वाला जॉब फ्रॉड सामने आया है। इसमें शिल्पा और पूजा नाम की दो महिलाओं ने एक युवक से शिपिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने ₹1.55 लाख की ठगी की। जालसाजों ने इसके लिए फर्जी परीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले नकली प्रवेश पत्र का सहारा लिया।
सुल्तानपुर के सराय अंचल पखरौली निवासी शुभम गौतम ने बताया कि दिसंबर 2023 में उसे शिल्पा और पूजा का फोन आया, जिन्होंने खुद को 'North India Marine Academy and Management Services, Haryana' का कर्मचारी बताया।
दिसंबर 2023 में शुभम से दस्तावेज और फीस जमा करने के लिए कहा गया। उसे एक लिंक भेजा गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाला फर्जी प्रवेश पत्र था। इसके बाद 4 फरवरी 2024 को लखनऊ के आलमबाग में आरएएस एकेडमी इंटर कॉलेज में एक नकली परीक्षा आयोजित की गई।
जालसाजों ने परीक्षा के बाद शुभम को चयनित होने का झांसा दिया और मेडिकल टेस्ट, ट्रेनिंग और अन्य खर्चों के नाम पर कई बार में ₹1.55 लाख वसूल किए। जब शुभम को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपितों ने न केवल रकम लौटाने से इनकार किया, बल्कि उसे धमकी और मारपीट भी की।
पीड़ित ने पहले चिनहट पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर चिनहट थाने में मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
You may also like
देवरिया में दोस्त का प्राइवेट पार्ट क्यों काट डाला? रात में ऐसा क्या कांड हुआ कि गुस्से में चाकू से किया वार
सुबह खाली पेट चाय पीने का खौफनाक राज़, एक घूंट में छिपा है सेहत का दुश्मन!
दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए इस्तेमाल होंगी विश्व की एडवांस टेक्नोलॉजी और मशीनें: प्रवेश वर्मा
सुबह की वॉकिंग से हो सकता है दिल का दौरा! 90% लोग कर रहे ये 5 खतरनाक गलतियां
दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में की गई गोवर्धन पूजा और मनाया गया अन्नकूट महोत्सव