अगली ख़बर
Newszop

आज के प्रमुख समाचार: राष्ट्रपति मुर्मू का अफ्रीका दौरा और दिल्ली में प्रदूषण पर प्रदर्शन

Send Push
मुख्य घटनाएँ

नमस्कार, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए पढ़िए आज का संक्षिप्त समाचार। सबसे पहले जानते हैं


आज के प्रमुख इवेंट्स

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगी। यह उनके छह दिन के अफ्रीका दौरे का पहला चरण है, जिसके बाद वह बोत्सवाना जाएंगी।

  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नागालैंड के कोहिमा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) के भारत जोन-3 के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के पीठासीन अधिकारी, सांसद और विधायक शामिल होंगे।

  • सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह किसी सीरियाई राष्ट्रपति का पहला व्हाइट हाउस दौरा है।


  • देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

  • दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन, लोग इंडिया गेट पर जुटे


  • दिल्ली में 14 अक्टूबर के बाद से वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रविवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार चला गया। जहरीली हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में कठिनाई और खांसी जैसी समस्याएं हो रही हैं। इसी के विरोध में लोग इंडिया गेट पर इकट्ठा हुए और सरकार से प्रदूषण पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई, तो दिल्ली रहने लायक नहीं बचेगी। इंडिया गेट क्षेत्र में धारा 163 लागू है, जिसके कारण यहां प्रदर्शन करना मना है। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया।



  • मोहन भागवत ने कहा, पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब देना आवश्यक है


  • RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत शांति और सहयोग चाहता है, लेकिन पाकिस्तान के शत्रुतापूर्ण व्यवहार का जवाब उसी की भाषा में देना जरूरी है। उन्होंने 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय पाकिस्तान ने 90,000 सैनिक खोए थे। भागवत ने कहा कि बार-बार करारा जवाब मिलने पर पाकिस्तान समझ जाएगा कि संघर्ष नहीं, सहयोग ही उसके लिए बेहतर है।



  • सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर खेसारी के हेलीपैड पर उतरा, हंगामा हुआ


  • बिहार के भागलपुर के कहलगांव में खेसारीलाल यादव की सभा से पहले सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उतरने लगा, जिससे हंगामा मच गया। भीड़भाड़ के कारण हेलीकॉप्टर को वापस लौटना पड़ा। आरजेडी प्रत्याशी रजनीश यादव ने इसे भाजपा-जदयू की साजिश बताया। यह घटना तब हुई जब खेसारीलाल, रजनीश यादव के समर्थन में सभा करने वाले थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



  • T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका करेंगे मेजबानी, दिल्ली-मुंबई को नॉकआउट मैच नहीं मिले


  • ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका करेंगे। फरवरी-मार्च में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत के 5 और श्रीलंका के 3 स्टेडियम तय किए गए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कोलंबो में होंगे। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। मुंबई और दिल्ली को नॉकआउट मुकाबलों की मेज़बानी नहीं मिली है।



  • ट्रंप ने कहा, टैरिफ से अमेरिका मजबूत हुआ, हर अमेरिकी को 2000 डॉलर का वादा


  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि टैरिफ नीति ने अमेरिका को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है और इसका विरोध करने वाले मूर्ख हैं। ट्रंप ने दावा किया कि देश में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है और नई फैक्ट्रियां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि टैरिफ से हर अमेरिकी को भविष्य में 2000 डॉलर का डिविडेंड मिलेगा, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक योजना साझा नहीं की।


    फोटो ऑफ द डे


    भारतीय वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लचित घाट पर हवाई करतब दिखाए। यह एक शानदार एयर शो था, जिसने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सारंग टीम को 2003 में बैंगलोर में स्थापित किया गया था। यह एशिया की पहली और दुनिया की दूसरी हेलिकॉप्टर एयरोबेटिक टीम है। लचित घाट का नाम अहोम सेनापति लचित बोरफुकन के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1671 में सराईघाट की लड़ाई में मुगल सेना को हराया था।


    5 राज्यों की 5 बड़ी खबरें

  • उत्तर प्रदेश: बागपत में मिले 4500 साल पुराने बेशकीमती अवशेष, इस सभ्यता से जुड़े तार।

  • दिल्ली: दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा।

  • मध्य प्रदेश: राज्य को मिली नई वंदे भारत, यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे, जानें रूट और टाइमिंग।

  • जम्मू-कश्मीर:ऑनलाइन के खिलाफ एक्शन, CIK ने महिला समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया।

  • महाराष्ट्र:मेहुल चोकसी की गीतांजलि जेम्स पर कसा शिकंजा, कई संपत्तियां होंगी नीलाम।


  • न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें