वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बेहद शुभ बताया गया है। मान्यता है कि इसे घर लगाने से पैसों की कमी दूर होती है। लेकिन इसे लगाने के भी कुछ खास नियम होते हैं। इसे आप कहीं भी घर में नहीं लगा सकते हैं। इसे गलत तरीके से लगाने पर लाभ की जगह हानि होती है। इसे लगाने की एक सही दिशा होती है। इस दिशा में लगाने पर ही आपको इसका भरपूर लाभ मिलता है।
इस दिशा में न लगाए मनी प्लांटवास्तु शास्त्र की माने तो हमे भूलकर भी मनी प्लांट को उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट को लगाना अशुभ होता है। यहां मनी प्लांट रखने पर धन की हानि होती है। आपका पैसा व्यर्थ कामों में ज्यादा खर्च होता है। इनकम आना बंद या कम हो जाती है।
इस दिशा में मनी प्लांट लगाना होता है शुभअब सवाल ये उठता है कि धन लाभ के लिए मनी प्लांट कहां लगाया जाए? वास्तु शास्त्र की माने तो दक्षिण दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर की तरक्की होती है। आपको पैसा कमाने के नए अवसर मिलते हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी रहती है। घर में सुख, शांति और समृद्दि आती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दक्षिण पूर्व दिशा में ऐसा भी क्या खास है? ये इतनी शुभ क्यों होती है। तो बता दें कि इस दिशा में भगवान गणेश का वास होता है। गणेशजी को सुख समृद्धि का देवता भी कहा जाता है। वहीं इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह भी करता है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख सुविधाओं का कारक होता है।
मनी प्लांट से जुड़े अन्य नियममनी प्लांट के पत्तों को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि कोई पत्ता सूख जाए तो उसे तोड़कर फेंक देना चाहिए। सूखे पत्तों को मनी प्लांट में रखने से घर में दरिद्रता आती है। इसी तरह कभी जमीन पर मनी प्लांट नहीं उगाना चाहिए। इसे किसी गमले या कांच की बोतल में उगाना चाहिए। जमीन पर उगाया गया मनी प्लांट शुभ नहीं होता है।
इसकी वजह ये है कि मनी प्लांट का संबंध पैसों यानि मां लक्ष्मी से होता है। इसलिए यदि ये जमीन को छू जाए तो मां लक्ष्मी का अपमान होता है। इसके अलावा मनी प्लांट की बैलों को हमेशा नीचे से ऊपर की ओर जाना चाहिए। इससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ता है। यह ऊपर से नीचे नहीं लटकना चाहिए। इससे आपका पैसों का खजाना खाली होता है।
You may also like
दाढ़ी-बाल हफ्ते में किस दिन कटवाने चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने कहा, बनता है अकाल मृत्यु का योग ⤙
पहलगाम अटैक पर बड़ा खुलासा! हिंदुओं को मार गिराने वाला आतंकी हाशिम मूसा निकला पाकिस्तानी सेना का कमांडो..
Fact Check: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में से 15 मुस्लिम? क्या है इस दावे का सच
पाकिस्तान में फंसे लखनऊ के कई सिंधी परिवार, पहलगाम हमले की झेल रहे मार, लंबा ना खिंच जाए इंतजार!
IPL 2025: डीसी और केकेआर के बीच आज होगा मुकाबला, इन खिलाड़ियों से होगी उम्मीद