दुख और परेशानी हर किसी के जीवन में आती है। कई बार हम इतनी बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं कि हार मान लेते हैं। लेकिन एक सकारात्मक सोच आपको बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी बाहर निकाल सकती है। आपको बस अपने अंदर या आसपास की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। चलिए इस बात को एक कहानी से समझते हैं।
कुएं में जा गिरा बूढ़ा गधा, ऐसे निकला बाहरएक समय की बात है। एक गांव में एक किसान रहता था। उसके पास कई जानवर थे, जिसमें एक बूढ़ा गधा भी था। एक दिन वह गधा सूखे कुएं में जा गिरा। उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोग आवाज सुन आए और किसान को गधे के कुएं में गिरने की बार बताई।
किसान जब कुएं के पास आया तो देखा कि कुएं से गधे को निकालना बड़ा मुश्किल है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी। फिर उसके मन में ये ख्याल भी आया कि ये गधा तो अब बूढ़ा हो गया है। उसे निकालने के लिए इतनी मेहनत और समय की बर्बादी क्यों करे।
किसान गांव वालों से बोला “मेरे ख्याल से गधे को बाहर नहीं निकाला जा सकता है। समय गवाने का कोई मतलब नहीं है। आप अपने अपने काम पर लग जाइए।” यह सुन एक मजदूर बोला “भाई इस गधे ने तुम्हारी जिंदगीभर सेवा की है। तुम उसे ऐसे तड़प-तड़प कर मरने के लिए कैसे छोड़ सकते हो? कम से कम हम उसे कुएं में ही मिट्टी डालकर दफना देते हैं।”
किसान इस बात के लिए राजी हो गया। नीचे गधा ये सारी बातें सुन रहा था। वह बहुत डर गया। उसे यकीन हो गया कि मालिक अब उसे नहीं बचाएगा। कुछ देर डरने के बाद उसने खुद को संभाला और मन ही मन तय कर लिया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह खुद को इस कुएं में यूं ही मरने नहीं देगा।
अब ग्रामीणों ने एक के बाद एक मिट्टी की बोरियाँ कुएं में डालना शुरू किया। हालांकि जैसे ही ये मिट्टी गधे को छूती वह तेजी से उछाल मारता और बाहर आने की कोशिश करता। किसान अब समझ गया कि मिट्टी डालते रहे तो ये गधा बाहर आ सकता है। फिर उसने और मिट्टी डाली। देखते ही देखते हर बार गधे की उछाल पहले से अधिक होने लगी और अंत में वह कूद कर बाहर आ गया।
कहानी की सीखजीवन में हम कितनी भी बुरी परिस्थितियों में फंस जाए, लेकिन हमे कभी हार नहीं मानना चाहिए। डिप्रेशन में जाने की बजे सोच समझकर उस समस्या का हल निकालना चाहिए। एक पॉजिटिव सोच आपको दुनिया की बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी बाहर निकाल सकती है।
You may also like

वीमेंस वर्ल्ड कप में क्रांति गौड़ का धमाल, मोहन सरकार देगी एक करोड़ रुपए, सीएम ने की घोषणा

30 साल तक देश से गद्दारी, सीक्रेट नक्शे बेचकर विदेशी से करोड़ों रुपये फंडिंग, नकली न्यूक्लियर साइंटिस्ट चढ़ा मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे

दक्षिण एशिया में फिर शुरू हुई परमाणु रेस? चीन-पाकिस्तान के एटमी टेस्ट पर ट्रंप का बड़ा खुलासा, भारत करेगा पोखरण-3, एक्सपर्ट से जानें

मोबाइल-लैपटॉप के घंटों इस्तेमाल से आंखों की रोशनी हो रही कम, रोजाना करें ये आसान योगासन

एक गलत यू-टर्न और बाइकर का हुआ खेल खत्म, टक्कर लगते ही दूर जाकर गिरता है बाइक सवार




