झांसी। एक महिला की पांच बेटियां थीं। लगभग नौ वर्ष पहले वह अपनी बड़ी व सबसे छोटी बेटी को लेकर पड़ोसी आकाश परिहार के साथ गुरुग्राम चली गई थी। लगभग डेढ़ माह पहले जब महिला झांसी आई, तो उसकी बड़ी बेटी बहुत बीमार थी।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप है कि उसे एचआइवी था और मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। कुछ दिन पहले यह महिला अपनी आठ साल की छोटी बेटी को भी बीमारी की हालत में झांसी ले आई।
एक दिन पड़ोस की एक महिला ने उस लड़की से पूछा तो उसने बताया कि सौतेले पिता उसे काले रंग की एक गोली देते थे और इसके बाद उसके साथ गंदा काम करते थे। आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
You may also like

WhatsApp पर दिया 500% रिटर्न का झांसा, नोएडा में बुजुर्ग से 80 लाख की ठगी, उड़ाई जीवनभर की जमापूंजी

वो इस घटना से सबक लें... ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ पर कैलाश विजयवर्गीय का चौंकाने वाला बयान

मिजोरम के राज्यपाल ने सैनिकों और नागरिकों के बीच संबंधों को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया

दिल्ली 'एसिड कांड' को अंजाम देने वाला एक बच्चे का बाप, DUSU अध्यक्ष आर्यन मान का आया बयान, कर दी ये डिमांड

कहां है यशोदा की पुत्री जिसे कृष्ण की जगह जेल ले` गए थे नंन बाबा? बहुत से लोग नहीं जानते उनके बारे में




