एक महिला गर्भवती कैसे होती है? पहले वह किसी पुरुष के साथ संबंध बनाती है। फिर अपने बेबी को 9 महीने पेट में पालती है और अंत में बच्चे को जन्म देती है। सदियों से बच्चा पैदा होने के पीछे यही प्रक्रिया होती आई है। लेकिन इंडोनेशिया में रहने वाले एक महिला हवा में प्रेग्नेंट हो गई और उसके 15 मिनट बाद उसने नॉर्मल डिलीवरी से एक बच्ची को जन्म दिया। आईए इस हैरान कर देने वाली कहानी को विस्तार से जानते हैं।
दरअसल हाल ही में एक इंडोनेशियाई महिला ने यह दावा किया है कि उसने किसी भी पुरुष से कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह अचनाक लेटे-लेटे हवा से ही प्रेग्नेंट हो गई। महिला के अनुसार दोपहर की प्रार्थना के बाद वह अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी। तभी एक हवा का झोंका आया और उसके शरीर में प्रवेश कर गया। इस घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट में दर्द हुआ और वह बड़ा होने लगा।
इसके बाद महिला को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसने एक सेहतमंद बच्ची को नॉर्मल डिलीवरी से जन्म दिया। महिला की यह अनोखी कहानी लोगों को हजम नहीं हो रही है। इस मामले के वायरल होने के बाद स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख घटना की जानकारी लेने महिला से मिले। महिला से बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि महिला की एक बार शादी हो चुकी है। वह अपने पति के साथ नहीं रहती है। महिला की एक बेटी भी है।
सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने बताया कि जांच में हमने पाया कि महिला और उसकी बच्ची दोनों ही अब स्वस्थ हैं। महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से 2.9 किलोग्राम की एक बच्ची को जन्म दिया है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘यह एक ‘गुप्त गर्भावस्था’ (Cryptic Pregnancy) का केस हो सकता है। इसमें अक्सर महिलाओं को डिलीवरी के पहले अपने प्रेग्नेंट होने का एहसास नहीं होता है।’
फिलहाल स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में रुचि दिखाई है। वह मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस दौरान वे महिला की पिछली शादी से लेकर किसी गैर-मर्द से दोस्ती या अफेयर जैसी हर चीजों पर गौर कर रहे हैं।
वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या महिला सच में हवा में प्रेग्नेंट हो गई या फिर ये किसी अफेयर का मामला है जिसे महिला दुनिया से छिपा रही है? अपने जवाब हमे कमेन्ट सेक्शन में जरूर दें। साथ ही ये खबर पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।
You may also like

बुजुर्गो इस मेवे को कभी मत खाना: 60 के बाद कौन` से ड्राई फ्रूट्स हैं फायदेमंद और कौन से नुकसानदेह ये जानना है आपके लिए काफी जरुरी

स्कूली ड्रेस पहने शराब खरीदने पहुंचनी छात्राएं, आबकारी विभाग ने दुकान के खिलाफ लिया तगड़ा एक्शन

सिनेजीवन: थामा' बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह और साहिर लुधियानवी की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि

Financial Planning : होम लोन का चक्रव्यूह कैसे तोड़ें? यह 5 स्मार्ट टिप्स आपके 20-25 लाख रुपये बचा सकते हैं

महिला के हुए जुड़वा बच्चे दोनों के पिता निकले अलग अलग` मर्द एक ही रात बनाए थे दोनों से संबंध





