लाइव हिंदी खबर :- पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के पास एक नाइजीरियन छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना कपड़ों के सड़क पर घूमती नजर आई थी। यह घटना कुछ दिन पहले की है और अब जानकारी मिली है कि छात्रा को सुरक्षित उसके देश नाइजीरिया वापस भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की कई दिनों से LPU के पास सड़क किनारे घूमती और कभी-कभी वहीं सोती भी दिखती थी। लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले उसे कपड़े और खाना उपलब्ध कराया और बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस जांच में सामने आया कि वह नाइजीरिया की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए भारत आई थी। छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले किसी ने उसके दस्तावेज, पासपोर्ट और पैसे छीन लिए थे। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। किसी के पास मदद मांगने के लिए न तो पहचान पत्र था और न ही पैसे, जिसके कारण वह सड़क पर रहने लगी थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन और जालंधर पुलिस ने मिलकर नाइजीरियन दूतावास से संपर्क किया। दूतावास के हस्तक्षेप के बाद छात्रा की वतन वापसी की व्यवस्था की गई। उसे सुरक्षित दिल्ली ले जाया गया और वहां से फ्लाइट के जरिए नाइजीरिया भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ किसी ने बदसलूकी या हिंसा नहीं की। जांच में यह मामला मानसिक और आर्थिक परेशानी से जुड़ा पाया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद और सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ही समय पर उसकी सहायता की जा सकी।
You may also like

Namrata Malla Sexy Video : नम्रता मल्ला ने स्टेज पर लगाए लटके-झटके, सेक्सी वीडियो ने खड़े किए रोंगटे

जगन्नाथ पुरी मंदिर की रहस्यमयी रसोई, जहां रोजाना बनता है लाखों लोगों के लिए महाप्रसाद

कद्दू काˈ जूस कभी पिया है क्या आपने अगर नही तो आज ही पीजिये और जानिए इन बेहतरीन फायदों को﹒

राहुल गांधी फ्रेंच में सोचते हैं, अंग्रेजी में अनुवाद करते हैं और हिंदी में बोलते हैं: अर्जुन सिंह

मालती चाहर का 7 साल पुराना वीडियो आया सामने, कपिल के शो में देखकर लोगों ने कहा- तो इसे हर जगह भाई प्रमोट कर रहा





