लाइव हिंदी खबर :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को एक कागजी शेर बताया है। उन्होने कहा कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में 20 साल तक रही। इस दौरान तालिबानियों से लडते हुए सिर्फ दो हजार अमेरिकी सैनिक मारे गये।
वहीं पुतिन ने अपने पडोसी देश यूक्रेन से लडते हुए दो साल में लाखों सैनिकों को मार डाला। इसके बाद उन्होने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि शुक्र मनाओ कि यूरोप इस युद्ध में शामिल नहीं हुआ। उनके इस बयान का इशारा था कि यदि यूरोप रूस-यूक्रेन की जंग में शामिल होता तो आज इस जंग का नजारा कुछ अलग ही होता। हालात भयावह हो जाते।
ट्रंप का यह बयान एक तरफ रूस की युद्ध रणनीति पर प्रहार है। वहीं दूसरी ओर यूरोप की सावधानीपूर्ण भूमिका की सराहना भी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लंबी अवधि के युद्ध में अमेरिका ने अपेक्षाकृत कम हानि झेली जबकि रूस ने अपने ही सैनिकों और पड़ोसी देशों को भारी तबाही की ओर धकेल दिया।
You may also like
तालिबानी विदेश मंत्री के भारत दौरे की क्यों हो रही चर्चा? डिफेंस एक्सपर्ट ने बताया
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 'चल जाईब मायके' गाने से दिल जीतने को तैयार
चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रस्तुत किए अपने परिचय पत्र
महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति जल्द, झूठ की राजनीति कर रही भाजपा : तेजस्वी यादव
जीएसटी रेट कट से मांग में आया उछाल, नवरात्रि में उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री 10 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंची