लाइव हिंदी खबर :- वित्त मंत्रालय के उप सचिव नवजोत सिंह के निधन से प्रशासनिक गलियारों में गहरा अशोक छा गया है| बीते दिनों हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में उनके असमय मृत्यु हो गई। आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह का हादसा अचानक हुआ और टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार और करीबी सहयोगियों को उनके निधन से गहरा आघात पहुंचा है।
वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी और कर्मचारी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे, नवजोत सिंह की गिनती मेहनती और ईमानदार अधिकारियों में होती थी। मंत्रालय में कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अहम नीतियों और परियोजनाओं में योगदान दिया था। सहकर्मियों का कहना है कि वह हमेशा सहज और सहयोगी स्वभाव के अधिकारी रहे। पार्थिव शरीर को सरकारी सम्मान के साथ श्मशान घाट ले जाया गया। अंतिम यात्रा में पारिवारिकजनों के साथ साथ मंत्रालय के अधिकारी, दोस्त और परीचितों की भीड़ उम्मीद रही।
हर किसी की आंखें नम थी और माहौल गमगीन था। इस दुखद हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से होने वाले हादसों की ओर ध्यान की खींचा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की कामना की। नवजोत सिंह की स्मृति उनके कार्यों और व्यक्तित्व के रूप में हमेशा मंत्रालय और सहयोगियों के बीच जीवित रहेगी।
You may also like
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने एच-1बी वीजा शुल्क संकट के बीच इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया
पत्नी या गर्लफ्रेंड… किसे संभालना` ज़्यादा मुश्किल है? मर्दों, जवाब दो….
बंद कमरे में विधवा बहू कर रही थी ऐसी हरकत, देखते ही ससुर की निकली चीख… आधी रात को मचा तांडव
पथरी का ऑपेशन करते वक्त फटी आंत, छिपाई बात, मरीज की मौत... प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की करतूत सुन हिल जाएंगे
एच-1बी वीज़ा पर अब आई व्हाइट हाउस की सफ़ाई, भारत पर कैसे होगा असर