नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ में फसलों के नष्ट होने से परेशान किसानों के लिए मंगलवार को मुआवजे की घोषणा की। सभी 11 राजस्व जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा, सरकार एक सूची तैयार करेगी, जिसमें उन किसानों के नाम होंगे, जिनकी फसलें प्रभावित हुई है ताकि उन्हें समय पर सहायता प्रदान की जा सके।
मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू
अधिकारियों का कहना है कि सीएमओ ने मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और 11 राजस्व जिलों के जिलाधिकारियों से किसानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। छह जिलों में नॉर्थ, सेंट्रल, ईस्ट, नॉर्थ-ईस्ट, साउथ-पूर्व और शाहदरा ज्यादा प्रभावित हुए है, लेकिन अन्य जिलों में भी फसलें प्रभावित हुई हों तो उसका भी आकलन किया जाएगा। बैठक में सीएम ने प्रशासनिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।
अरविंद केजरीवाल ने की थी अपील
इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ से सबसे ज्यादा गरीब लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार से राहत उपायों को तुरंत लागू करने की अपील की।
आतिशी ने भी की थी सीएम से मांग
दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने बाढ़ प्रभावितों के लिए तत्काल राहत की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक वयस्क सदस्य को 18,000 रुपए की आर्थिक सहायता, संपत्ति के नुकसान का मुआवजा, और किसानों को 20,000 रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की अपील की।

You may also like
सुबह तुलसी चबाने की आदत बनाएगी फिट और हेल्दी, मिलेंगे ये 7 चौंकाने वाले लाभ
India-Pak मुकाबला खाली स्टैंड्स में होगा? टिकट की धीमी बिक्री ने बढ़ाई टेंशन!
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के IED धमाके में CRPF के दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Ben Cutting ने चुनी ऑलटाइम T20 XI, भारत के 4 क्रिकेटरों को दी जगह
पराई औरत के लिए` बीवी को छोड़ा पत्नी की लग गई 2 करोड़ की लॉटरी फिर जो हुआ आप सोच भी नहीं सकते