नई दिल्ली: टाटा पावर कंपनी (TPCL) महाराष्ट्र के पुणे में शिरवटा में एक बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह जानकारी टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि शिरवटा प्रोजेक्ट का काम अगले साल जुलाई में शुरू होगा। इसे पूरा होने में पांच साल लगेंगे। उन्होंने कहा, 'हम 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और इसका फाइनेंसिंग 70:30 के डेट-इक्विटी रेशियो से होगा।'
पिछले साल टाटा पावर और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत राज्य में दो बड़े पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे, जिनकी कुल क्षमता 2800 MW होगी। इनमें से एक प्रोजेक्ट पुणे के शिरवटा में 1800 MW का होगा और दूसरा रायगढ़ के भिवपुरी में 1000 MW का। यह प्रोजेक्ट टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी द्वारा विकसित किया जा रहा है और वर्तमान में उसी के स्वामित्व में है। भिवपुरी प्रोजेक्ट के बारे में टाटा पावर ने बताया कि वे अभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों से बात कर रहे हैं। अगले छह महीनों में उन्हें इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा।
क्या होता है पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट?पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) एक तरह की बैटरी की तरह काम करता है। जब बिजली सस्ती होती है, तो यह पानी को नीचे से ऊपर वाले टैंक में पंप करके स्टोर कर लेता है। जब बिजली की मांग बढ़ती है और महंगी होती है, तो इस स्टोर किए हुए पानी को टरबाइन से गिराकर बिजली बनाई जाती है। यह ग्रिड को स्थिर रखने में मदद करता है।
कंपनी के शेयर में आई गिरावटकंपनी के इस फैसले के बाद भी टाटा पावर का शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को यह शेयर 408.40 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह गिरावट के खुला और दिन के कारोबार में इसमें ज्यादा तेजी नहीं आई। मंगलवार को यह शेयर 1.87% की गिरावट के साथ 400.75 रुपये पर बंद हुआ। आज बुधवार को शेयर मार्केट में गुरु नानक जयंती के कारण बंद है।

You may also like

देश सेवा में हूं, लेकिन मेरा परिवार सुरक्षित नहीं... बाथरूम में मिली पिता की खून से लथपथ लाश, छलका मेजर बेटी का दर्द

विश्व कप में भारत की जीत से पाकिस्तान में सुधरेगी लड़कियों की स्थिति: राशिद लतीफ

IND vs SA 2025: दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए भारत की टीम घोषित, धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज की वापसी!

Tulsi Vastu Tips : तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाने की गलती न करें, जानिए सही नियम

जॉन-एरिक हेक्सम की अधूरी कहानी! अमेरिकी सितारा जो शूटिंग के दौरान खुद पर गोली चला बैठा