हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। शहर के जगदगिरिगुट्टा बस स्टैंड पर एक हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक को चाकू से हमला बोल दिया। युवक पर हिस्टीशीटर ने ताबड़तोड़ वार किए। 5 नवंबर की शाम चार बजे के करीब हुई। इस घटना के हैदराबाद पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस जहां एक तरफ इस घटना की जांच में जुटी है तो वहीं हैदराबाद के सीपी वीसी सज्जनार गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के साथ फायरिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिखे। सज्जनार की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर है। उन्हें कुछ दिन पहले ही रेवंत सरकार ने हैदराबाद की कमान सौंपी है।
शाम 4 बजे चाकू से किया हमला
पुलिस के अनुसार घटना शाम 4 बजे एक बस स्टॉप के पास हुई। पीड़ित रोशन सिंह जो खुद भी एक बदमाश है। उसका दोस्त मनोहर मुख्य आरोपी बालेश्वर रेड्डी और आदिल से बात कर रहे थे। पुलिस ने कहा उनके साथ मुहम्मद नाम का एक और व्यक्ति भी आ गया, जिसने रोशन से बहस शुरू कर दी। अचानक रेड्डी ने सबके सामने रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। रोशन सिंह का फिलहाल गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि हमने रेड्डी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जगदगिरिगुट्टा बस स्टैंड पर सरेआम युवक को चाकू से गाेदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी। पुलिस दोनों के बीच आर्थिक विवाद को वजह मान रही है। बालेश्वर रेड्डी एक हिस्ट्रीशीटर है। दिनदहाड़े शहर में ऐसी घटना होने के बाद लोग पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस का कहना है हमलावर और पीड़ित दोनों ही ड्रग्स के कारोबार से जुड़े हैं।
Sensitive Content
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) November 5, 2025
నడిరోడ్డులో యువకుడిపై కత్తి దాడి కలకలం
హైదరాబాద్ నగరంలో పూర్తిగా అదుపుతప్పిన లా అండ్ ఆర్డర్
జగద్గిరిగుట్ట బస్టాండ్ సమీపంలో పట్టపగలు తన స్నేహితుడు రషీద్ పై కత్తితో దాడి చేసిన బాల్రెడ్డి అనే వ్యక్తి
తీవ్ర గాయాలతో అక్కడినుండి పారిపోయిన రషీద్
రక్తపు మడుగుల్లో… pic.twitter.com/hzB7TtL56B
शाम 4 बजे चाकू से किया हमला
पुलिस के अनुसार घटना शाम 4 बजे एक बस स्टॉप के पास हुई। पीड़ित रोशन सिंह जो खुद भी एक बदमाश है। उसका दोस्त मनोहर मुख्य आरोपी बालेश्वर रेड्डी और आदिल से बात कर रहे थे। पुलिस ने कहा उनके साथ मुहम्मद नाम का एक और व्यक्ति भी आ गया, जिसने रोशन से बहस शुरू कर दी। अचानक रेड्डी ने सबके सामने रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। रोशन सिंह का फिलहाल गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि हमने रेड्डी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई हैं।
Joined my #Hyderabad City Police team for firing practice session at TGPA today. Always a great feeling to be back on the range and thrilling to hit the bullseye🎯 #HyderabadCityPolice @TelanganaDGP pic.twitter.com/HyQeVyMFWZ
— V.C. Sajjanar, IPS (@SajjanarVC) November 6, 2025
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जगदगिरिगुट्टा बस स्टैंड पर सरेआम युवक को चाकू से गाेदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी। पुलिस दोनों के बीच आर्थिक विवाद को वजह मान रही है। बालेश्वर रेड्डी एक हिस्ट्रीशीटर है। दिनदहाड़े शहर में ऐसी घटना होने के बाद लोग पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस का कहना है हमलावर और पीड़ित दोनों ही ड्रग्स के कारोबार से जुड़े हैं।
You may also like

नाबालिग लड़की के किडनैप की कोशिश, शख्स का मुंह काला कर पुलिस को सौंपा, आरोपी के समर्थन में अल्पसंख्यक समुदाय का थाने में हंगामा

18 वर्ष की उम्र, बाढ़ आ जाएगी... वोटिंग लिस्ट में युवाओं को शामिल करने पर बाम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें

Vastu Tips : बुरी नजर से डर गया आपका घर? इन 6 चीजों को जलाकर हर कोने में दिखाएं धूप, होगा चमत्कार!

Delhi Lok Adalat Date: इस दिन दिल्ली में लगने जा रही है लोक अदालत, जानिए किन-किन चालानों का होगा निपटारा

बिहार में फिर लौटेगी डबल इंजन की सरकार: पुष्कर सिंह धामी




