मूलांक 1

आज मूलांक 1 वाले कुछ नई चीजों की शुरुआत कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता प्रबल होगी। साथ ही, लोग आपके रचनात्मक विचारों को गहराई से लेंगे और आपके बातचीत करने का तरीका भी उन्हें प्रभावित करेगा। आज आप किसी पुराने विचार को नए नजरिए से देख सकते हैं। इससे लाभ प्राप्त होना भी संभव है और कार्यों में सफलता भी मिलेगी। दिन की शुरुआत में कामकाज शांति से होंगे, लेकिन शाम होते-होते आप सक्रिय होते जाएंगे। समाज में आपको आज एक नई पहचान मिल सकती है।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों के मन में कई प्रकार की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन आपको संतुलन बनाए रखना होगा। आज अपने आसपास के लोगों के साथ तालमेल बिठाने की आपकी कोशिशें कारगर साबित होंगी। आपको किसी पुराने व्यक्ति की याद सता सकती है या कोई पुराना अनुभव याद आ सकता है। इससे आपके मन पर गहराई प्रभाव पड़ सकता है। आपको इसके चलते दूसरों से जुड़ने में मदद मिलेगी। घर-परिवार से संबंधित किसी बात के बारे में भी आप गहराई से सोच सकते हैं।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों के मन में कई प्रकार के विचार आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आप अपने बातचीत करने के तरीके और समझदारी से नेतृत्व से जुड़ी किसी स्थिति को आसानी से संभाल लेंगे। इसी के चलते कार्यस्थल पर आप प्रभावशाली भूमिका भी निभाएंगे और आपकी सराहना की जाएगी। अगर आप कोई मीटिंग, चर्चा, या विचार को सामने रखने वाले हैं, तो आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी रचनात्मकता से आसपास के लोग प्रेरित होंगे।
मूलांक 4

आज मूलांक 4 वाले कार्यक्षेत्र पर नई योजनाएं बना सकते हैं और अनुशासन बनाए रखने की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। आप किसी पुराने किसी पुराने कार्य में सुधार ला सकते हैं या उसे नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके भीतर स्थिरता की भावना रहेगी और आप घर-परिवार में छोटी बातों में भी अपनी रचनात्मक सोच दिखाएंगे। जो लोग तकनीकी या विश्लेषण कार्यों से जुड़े हुए हैं, वे आज अपने कार्यों पर ज्यादा फोकस करेंगे। आप किसी अधूरे काम को आज पूरा कर सकते हैं।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वाले लोग कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल या पारिवारिक जीवन में आपको परिवर्तन के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। दिन के बहाव के साथ आगे बढ़ना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार के मामले में किसी नए व्यक्ति से संपर्क हो सकता है या कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र पर बातचीत करने के तरीके में और निखार आएगा। लेकिन निर्णय लेने में शीघ्रता करने से बचना होगा और शांति बनाए रखें।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वाले अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में आप सहजता और स्नेह से सभी सदस्यों को एक साथ जोड़े रखने में सफल रहेंगे। इससे परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। लव लाइफ में अगर साथी से कुछ समय से दूरी बनी हुई थी, तो अब वह कम हो सकती है। इसके लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। किसी रचनात्मक कार्य जैसे कला, संगीत, सजावट आदि में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
मूलांक 7

आज मूलांक 7 वाले शांत रहकर खुद के जीवन के बारे में गहराई से सोचना पसंद करेंगे। आप बाहर से सामान्य रह सकते हैं, लेकिन मन के अंदर कई प्रकार के विचार और प्रश्न उत्पन्न होते रहेंगे। आज किसी जटिल विषय पर आपको सही दिशा नजर आ सकती है। अध्यात्म, अध्ययन या गहराई वाले विषयों में आपकी ज्यादा बढ़ सकती है। इस समय आपको मानसिक संतुलन बनाए रखना होगा और अपने मन में आने वाले विचारों को सही दिशा देनी होगी।
मूलांक 8
आज के दिन मूलांक 8 वाले कार्यस्थल पर अपने सभी कार्यों को गहराई से निपटाने के प्रयास में लगे रहेंगे। आपके सामने कुछ जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं, जिन्हें आपको गंभीरता से लेना होगा। आज आपको किसी पुरानी गलती को सुधारने का अवसर भी मिल सकता है। व्यापार में कई गई कड़ी मेहनत आपको धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम जरूर देगी। इससे आपको लाभ होने की भी संभावना है।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वाले जातक जोश से भरपूर रहेंगे। आपके अंदर कुछ नया करने का विचार आ सकता है या किसी पुरानी बात को अंत तक पहुंचाने के लिए आप कोई निर्णय भी ले सकते हैं। आपकी ऊर्जा बहुत तेज रहेगी, लेकिन आपको इसे सही दिशा में इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। किसी भी प्रकार के संघर्ष से बचने के लिए आपको संयम रखना होगा। सही दिशा में काम करने से आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
You may also like
बागीचे में युवक की मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस
अशोक कुमार राकेश पुनः चुने गए राजद प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रामपुर खडहरा-काझा घुटयानी सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
निरंतर सीखने की जिज्ञासा रखने वाला ही है आदर्श शिक्षक:अनंत सिन्हा
एनटीपीसी कहलगांव में बालिका सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ