हैदराबाद : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर चींटियों के डर से सुसाइड कर लिया। मंगलवार को महिला ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि महिला बचपन से ही चींटियों से काफी ज्यादा डरती थी, जिसे मायर्मेकोफोबिया कहा जाता है। महिला इससे पहले चींटियों का डर खत्म करने के लिए मंचेरियल के एक अस्पताल में काउंसलिंग भी ले चुकी है।
महिला की 2022 में हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना मंगलवार को हुई। महिला की शादी 2022 में हुई थी। घटना वाले दिन महिला ने अपनी तीन साल की बेटी को रिश्तेदार के घर छोड़ रखा था, जिसे वह घर की सफाई के बाद वापस लेने जाने वाली थी। पुलिस ने आगे बताया कि घटना के समय उसका पति भी मौजूद नहीं था, वह सुबह काम पर गया था। शाम को महिला का पति जब घर लौटा तो उसको घर का दरवाजा बंद मिला।
महिला घर में पंखे से लटकी हुई मिली
पति ने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। महिला पंखे से लटकी हुई मिली थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में महिला ने लिखा, “श्री, मुझे माफ़ करना। मैं इन चींटियों के साथ और नहीं रह सकती। अनवी का ख्याल रखना। अन्नवरम, तिरुपति – 1,116। एल्लम्मा के चावल को मत भूलना।” पुलिस का मानना है कि सफाई के दौरान महिला ने चींटियों को देखा होगा और अपने डर के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस अमीनपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
You may also like

सामने तीन बच्चों का चेहरा... पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई और फिर सुसाइड, कहानी पढ़कर रो देंगे

सब्र का इम्तिहान ना लें, बच्चे भी उठा लेंगे हथियार... तालिबान ने पाकिस्तान को हड़काया, आर-पार की धमकी

दिल्ली चिड़ियाघर को 8 नवंबर से खोलने का आदेश, प्रशासन रहेगा सतर्क

विदेश मंत्रालय: भारत और अफगानिस्तान के बीच विकास सहयोग पर निरंतर बातचीत जारी

फेफड़े साफˈ करके मजबूत बनाये सिर्फ 14 दिनों में, फेफड़ों से कफ, बलग़म, धुआं और गन्दगी निकाल फेकेगा ये नुस्खा।﹒




