कल का मौसम 2 मई 2025: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि अब मौसम एक बार फिर बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत होगी, जबकि पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी का प्रभाव जारी रहेगा। कुछ राज्यों में लू की स्थिति बनी रहेगी। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में आंधी बारिश के आसारदिल्ली-एनसीआर में कल मौसम में बदलाव की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। स्काईमेट ने भी धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी से राहतपंजाब और हरियाणा में भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, कल उत्तरी जिलों (पठानकोट, गुरदासपुर) में हल्की बारिश और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जबकि दक्षिणी जिलों (बठिंडा, फरीदकोट) में लू का प्रभाव कम होगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कल आपके यहां कैसा मौसम रहेगा? राजस्थान में भी बदलेगा मौसमराजस्थान में कल मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। IMD के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति कमजोर होगी, लेकिन पूर्वी हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारीउत्तराखंड में कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश में 2 मई को मौसम ठंडा रहेगा। ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यूपी के कई जिलों में बारिशउत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कल हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में लू का प्रभाव कम होगा, लेकिन तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?बिहार में कल को गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी ने 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं झारखंड में कल हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिशमध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कल हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू का प्रभाव कम होगा। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़ में कल हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मीगुजरात में कल मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं महाराष्ट्र में कल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन विदर्भ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
You may also like
पहलगाम हमला: अमेरिका ने कहा, "भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हैं"
जावेद अख्तर ने कहा- ट्रोलर्स को पता होना चाहिए कि यदि खुद के साथ कोई...
सुबह वक्त खाली पेट सौंफ खाने से जड़ से खत्म हो जाते है यह 3 रोग
Pahalgam Attack के बाद राजस्थान के इस जिले में धरपकड़ अभियान तेज, सर्राफा बाजार में काम कर रहे संदिग्ध कारीगरों से पूछताछ शुरू की
मेथीदाने का कमाल: मोती से मोती कमर को पतला करे। जरूर देखें 〥