बलिया: जगद्गुरु रामभद्राचार्य आजकल अपने बयानों के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में एक कथा के दौरान ऐसे-ऐसे बयान दे दिए हैं जिसपर विवाद शुरू हो गया है। रामभद्राचार्य ने पश्चिमी यूपी की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी। जिसके बाद बवाल हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में महिला की दुर्गति होती है। उन्हें 25-25 बच्चे पैदा करने पड़ते है और फिर तीन तलाक दे दिया जाता है। उनके इस बयान पर वार- पलटवार का दौर शुरू हो गया है। यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को आड़े हाथों ले लिया है।
पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामभद्राचार्य पर कड़ा हमला बोला है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामभद्राचार्य संत हैं तो उन्हें संत की भाषा बोलनी चाहिए। अमर्यादित टिप्पणी करने का औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं 25 बच्चे पैदा करती हैं, लेकिन किसी मुस्लिम महिला ने ऐसा नहीं किया। अगर उन्होंने (रामभद्राचार्य) एक भी उदाहरण दे देंगे तो मैं उनकी बात मान लूंगा। अन्यथा यह उनकी दिवालिया मानसिकता और पागलपन की भाषा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि अगर मुस्लिम महिलाएं 25 बच्चे पैदा करती हैं तो अन्य धर्मों की महिलाओं को किसने रोका है? उन्होंने आरोप लगाया कि रामभद्राचार्य लोगों को गुमराह करने और समाज में वैमनस्य फैलाने का काम कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब रामभद्राचार्य विवादों में आए हों। हाल ही में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि पश्चिमी यूपी में आकर ऐसा लगता है जैसे यह मिनी पाकिस्तान हो गया हो। इस बयान ने भी बड़ा बवाल खड़ा किया था। अब लगातार हो रहे विवादित बयानों के चलते रामभद्राचार्य सियासत और सुर्खियों के केंद्र बने हुए हैं।

You may also like
ग्रेनो में सोनू ने बच्चों के सामने ही चंचल का गला काट डाला, सुबह 4 बजे पूरे मोहल्ले में मच गया शोर
मॉनसून की विदाई फिलहाल टली, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर रहा सामान्य
शरीर के किस हिस्से में खून` नहीं पाया जाता है? क्या आप जानते हैं इन 25 सवालों के जवाब
आज से नया GST 2.0 लागू : जानिए क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा, पूरी लिस्ट
नरेला में आपसी विवाद के चलते हुई चाकूबाजी, युवक की मौत, एक घायल