मेरठ: सोमवार सुबह मेरठ पुलिस ने एनकाउंटर में एक 25 हजार के इनामी को मार गिराया। पुलिस ने उसे रुकने को कहा,लेकिन बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ सरूरपुर थाने के जंगली इलाके में हुई। मारे गए बदमाश की पहचान शहजाद उर्फ निक्की के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार का इनाम भी था। वह मूलरूप से मेरठ के बहसूमा क्षेत्र का ही रहने वाला था। मौके पर एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत भारी पुलिसबल पहुंच चुका है।
शहजाद पर नाबालिग बच्चियों के साथ रेप समेत कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि वह जंगलों में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने सरूरपुर के जंगलों में कॉम्बिंग शुरू की। अपने आप को घिरता देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।
पुलिस उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली उसके सीने पैर में लगी थी। सरूरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शहजाद के खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत जिलों में नाबालिगों के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे 15 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। दो मासूम बच्चियों के साथ रेप के मामलों में वह मुख्य आरोपी था। इसी मामले में पुलिस ने उसके सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शहजाद अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त भी करता था उसे अपराधी ‘निक्की’ के नाम से भी जानते थे।

You may also like
कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग कैल्शियम का` सबसे बड़ा स्त्रोत और नपुंसकता की सबसे अच्छी है ये दवा
ICC Womens World Cup 2025: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया
पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर का निधन, टीम की पहली सीरीज में लिया था हिस्सा
दुर्गापुर केस : नारी न्याय वाहिनी ने किया विरोध प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
वाराणसी: संघ के पूर्व विभाग संघ चालक प्रो. बिशन किशोर को दी गयी श्रद्धांजलि