नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। कभी चादर उढ़ाने वाली ठंंड तो कभी बिना पंखे के चैन न लगने देने वाली गर्मी। कुछ ऐसे ही मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
इतना रहेगा दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 29 व 30 अक्टूबर को आंशिक बादल रह सकते हैं। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। वहीं शनिवार को शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा।
साफ रहेगा आसमान
यह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम तापमान पहली बार 16 डिग्री पर पहुंचा है। हवा में नमी का स्तर 38 से 94 प्रतिशत तक रहा। अनुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा।
इस बार भी न टल जाए कृत्रिम बारिश
29 से 31 अक्टूबर के बीच कृत्रिम बारिश के पहले ट्रायल को करने की बात दिल्ली सरकार कह चुकी है। इस बीच मौसम एक बार फिर दगा देने को हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 29 अक्टूबर को हल्की बारिश होगी। प्रकृतिक बारिश के दौरान कृत्रिम बारिश नहीं करवाई जा सकती। उसके लिए शुष्क मौसम और 40 प्रतिशत प्रकृतिक बादलों की जरूरत होती है। वहीं 29 व 30 अक्टूबर को कम बादल रहेंगे। ऐसे में इस बार भी मामला फंसता दिखाई दे रहा है।

You may also like

कांग्रेस की लिस्ट में आ ही गए पप्पू यादव, बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में रंजीत रंजन भी शामिल

उत्तर प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां एक साथ कर सकते हैं चारों धाम के दर्शन

नैनीताल मेरा ननिहाल, यह फिल्म शूटिंग के लिए बेस्ट स्पॉट : उर्वशी रौतेला

पैसा सिर्फ़ संपत्ति ही नहीं, संस्कार भी है! मुकेश अंबानी ने अपने बिगड़ैल बेटे को सिखाया सबक

बड़े से बड़े गुप्त रोग को चुटकी में ठीक कर देती है छोटी सी इलायची, सोने से पहले इस तरीके से खाएं