मुंबई: विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में कमाल की पारी खेली। रनचेज में उन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए। इस पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल था। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई विराट की इस पारी की वजह से आरसीबी को जीत मिली। इस प्रदर्शन के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट ने की रोहित की बराबरीविराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते ही रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। आईपीएल इतिहास में विराट ने 19वां बार यह अवॉर्ड जीता। रोहित शर्मा के नाम भी 19 ही प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड थे। यह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं। रोहित फिर आगे निकल गएविराट कोहली ने रविवार की शाम करीब 7 बजे रोहित शर्मा की बराबर की। 11 के करीब रोहित एक बार फिर विराट से आगे निकल गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 76 रनों की पारी खेली। 45 गेंदों पर उन्होंने 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से ये रन बनाए। इस पारी के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच बने। आईपीएल में 20वीं बार रोहित शर्मा को यह अवॉर्ड मिला। डिविलियर्स पहले नंबर परआईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी की बात करें तो एबी डिविलियर्स पहले नंबर पर हैं। दिल्ली और आरसीबी के लिए खेलने वाले एबीडी ने 25 बार यह अवॉर्ड जीता है। क्रिस गेल दूसरे नंबर पर 22 प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड के साथ है। 2008 में केकेआर के लिए डेब्यू करने वाले गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम में भी रहे। रोहित शर्मा ओवरऑल लिस्ट में तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं।
You may also like
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश का शव उनके घर पर मिला, बेटे ने क्या लगाया आरोप
100 Rupees Note : आपके पास भी ₹100 के नोट हैं तो जान लें RBI का नया नियम ι
जीजा का साली से बात करना कोई जुर्म नहीं, एक अजीबोगरीब केस में जज ने सुनाया ये अहम फैसला ι
पति-पति जल्द खुलवाएं ये खाता, फिर हर महीने होगी 5550 रुपये की इनकम, यहां जानिए उसकी पूरी डिटेल ι
बुर्का पहनकर बेटी ने मां के घर डाला डाका, पुलिस ने जब किया खुलासा तो कारण जान सब हैरान ι