नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक मेडल विनर वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को बड़ा झटका लगा है। अगले ओलंपिक में भी मेडल जीतने की उम्मीद कर रही चानू की वेट कैटेगरी को ही हटा दिया गया है। अमेरिका में होने वाले एलए 2028 ओलंपिक खेलों की अपडेट बॉडीवेट कैटेगरी जारी की गई हैं, जिनमें 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी शामिल नहीं है। इसी वेट कैटेगरी में मीराबाई चानू भाग लेती हैं। अब उन्हें अपनी वेट कैटेगरी बदलनी होगी, जो आसान काम नहीं होगा।
टोक्यो ओलंपिक में जीता था चानू ने मेडलमणिपुर की मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर चौंका दिया था। अब वे एक बार फिर इस वेट कैटेगरी में बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे उनके लॉस एंजिलिस 2028 खेल ( LA 2028 Games ) में भी मेडल की उम्मीद की जा रही थी। यह उनका चौथा ओलंपिक होगा। इससे पहले रियो 2016 में उन्हें निराशा मिली थी, लेकिन Tokyo 2020 Games में उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हुए मेडल जीता था।
अब 53 किलोग्राम कैटेगरी में लेना होगा हिस्सामीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक खेल 2024 (Paris 2024 Games) में बेहद नजदीकी अंतर से पदक चूक गई थीं। उन्हें चौथे स्थान पर रहना पड़ा था, लेकिन इससे अगले ओलंपिक खेलों में उनके पदक जीतने की संभावना मजबूत मानी जा रही थी। अब चानू को नई वेट कैटेगरी में भाग लेना पड़ेगा, जो 53 किलोग्राम मानी जा रही है। इसके लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना होगा। साथ ही उस वेट कैटेगरी में पूरी दुनिया में भाग ले रहे वेटलिफ्टरों के परफॉर्मेंस की भी बराबरी करनी होगी। यह बेहद मुश्किल काम साबित होगा।
यह है अब नई वेट कैटेगरीइंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने एलए ओलंपिक खेल 2028 के लिए नई बॉडीवेट कैटेगरी घोषित की है। इनके हिसाब से ही अगले ओलंपिक खेलों में वेटलिफ्टरों का क्वालिफिकेशन तय होगा। ये निम्न हैं-

- पुरुष: 65kg, 75kg, 85kg, 95kg, 110kg, +110kg
- महिला: 53kg, 61kg, 69kg, 77kg, 86kg, +86kg
You may also like

भारतीय सेना का आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, ओलंपिक मिशन 2036 को नई गति

Free Dish TV Yojana : सरकार की बड़ी घोषणा, 8 लाख घरों में लगेगा फ्री डिश टीवी सेट-टॉप बॉक्स

किशमिश: शरीर की बड़ी समस्याओं का छोटा-सा हल, जानें फायदे

हाईवे खून से हो रहे लाल , अब तक 9 हजार 711 मौतें दर्ज

झारखंड: गुमला में 19 साल के लड़के ने 17 साल की गर्भवती प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला