नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया।
पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। गनीमत यह थी कि समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच गई।
होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था। अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।

You may also like

पश्चिम बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाला केस में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को मिली जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला

'तड़वी सर ने सिखाया है…', सूर्य नमस्कार की जगह नमाज की मुद्रा बना रहे थे हिंदू छात्र, परिजनों को हुआ शक, खुली मुस्लिम टीचर की पोल,.

दिमाग को बनायेंˈ कंप्यूटर से भी तेज़. ब्रेन पावर बढ़ाने का आयुर्वेदिक रहस्य. हर उम्र में दिमाग को तेज रखने की संपूर्ण गाइड!

अंतिम संस्कार के बाद घर लौटा 'मृत बेटा', रोते-बिलखते घरवालों के उड़े होश, गांव में मचा हड़कंप

मामूली झगड़ा और खौफनाख अंजाम! जशपुर में महिला ने पति की हत्या कर लाश को सूटकेस में भरा, बेटी से बताया सच