मेष राशि,आज का दिन धन वृद्धि लाएगा
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके लिए आज का दिन धन वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी, जीवनसाथी को आज आप आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से खुशियां बढ़ेगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। यदि आपका कोई वाद-विवाद आपको काफी समय से परेशान कर रहा था तो उससे आपको राहत मिलेगी। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।
वृषभ राशि,दिन रचनात्मक और अनुकूल रहेगा

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र की शुभ स्थिति से आज का दिन आपके लिए रचनात्मक और अनुकूल रहेगा। आप कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं, लेकिन कोई भी चल अचल संपत्ति खरीदते समय आपको उसके सभी पहलुओं की जांच स्वतंत्र रूप से कर लेनी चाहिए, अन्यथा बाद मे परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की बातों पर अमल करना आज फायदा दिला सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि, सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा लेकिन आपके बीच तालमेल और प्रेम भी बढेगा। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। आपकी कार्ययोजनाओं में आज गति आएगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल दें और तुलसी एवं मिश्री का प्रसाद ग्रहण करें।
कर्क राशि,सुख साधनों की चाहत आज बढेगी
कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा, जोखिम वाले काम से बचें तो बेहतर होगा। पढने लिखने में आज आपकी रुचि रहेगी। सुख साधनों की चाहत आज बढेगी जिससे आपका धन आज खर्च हो सकता है। बिजनेस में आज दिन उलझन भरा रहेगा। कुछ तकनीकी समस्या आ सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम करने जा रहे हैं तो डील करते समय सभी बातों पर गौर कर लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। सेहत के ध्यान रखें।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि,कई स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है

सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रभाव और सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। लेकिन भावुकता पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। आप आज बिजनेस में बेहतर डील प्राप्त कर पाएंगे। वाहन और सुख साधनों की प्राप्ति होगी लेकिन इन पर आपको धन भी खर्च करना होगा। सरकारी क्षेत्र से भी आज आपको फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों की अनदेखी करने से बचना होगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि,आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन व्यापारिक मामलों में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। आपके रुके हुए काम आज पूर्ण होंगे लेकिन आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। किसी करीबी संबंधी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस भी मिल सकता है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।
तुला राशि,अति उत्साह में काम करने से नुकसान हो सकता है
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुल रहने वाला है। आपके सितारे बताते हें कि आज आप आज अतिउत्साहित होकर कोई भी काम करने से बचें नहीं तो आपको आज परेशानी हो सकती है। बिजनेस में किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें, नहीं तो इसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपना काम पूरे ध्यान से करना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आज लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको आज सुख साधन और वाहन का सुख मिल सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आज शुभ फलदायी होगा।
वृश्चिक राशि,कोई चाहत पूरी होने से खुशी पाएंगे

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हे कि, आज के दिन आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी। आपको रुचिकर भोजन भी आज मिलने वाला है। सितारे कहते हैं कि साहसिक निर्णय का आपको आज फायद मिलेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी पारिवारिक विषय को लेकर चर्चा सलाह कर सकते हैं जिससे समस्या का हल निकलकर आएगा। साथ ही अगर आप कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर तनाव महसूस कर रहे थे तो वह भी दूर हो जाएगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।
धनु राशि,अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन आपको धैर्य से काम को पूरा करना होगा। सितारे कहते हैं कि जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना चाहिए, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इनसे आपको आज सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।
मकर राशि,आर्थिक लेन-देन के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक होगा। आज आपको मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। आर्थिक लेन-देन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। कानूनी मामलों से जुड़ा आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप दोस्तों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना रहेगी। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
You may also like
एशिया कप में जगह नहीं मिली तो रजत पाटीदार ने Duleep Trophy में निकाला गुस्सा! नाॅर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ टी20 अंदाज में ठोका शतक
विराट कुश्ती दंगल में गूंजा पहलवानों का दमखम, महिला पहलवानों ने भी दिखाया जज्बा
तेज रफ्तार कार ने सामने से ऑटो में मारी, टक्कर चार घायल, 2 की मौत
31 अगस्त को खुलेगा गाजोलडोबा तीस्ता बैराज
पलवल : रोड पर अवैध कट हो बंद, साफ-सफाई भी हो दुरुस्त :वशिष्ठ