अगली ख़बर
Newszop

20 रु में होगा 20000 का काम! बस मंडी से ले आओ 1 चीज और 2 तरीके से करो इस्तेमाल, मिनटों में चमकेगी त्वचा

Send Push
चेहरे से जुड़ी समस्याएं किसी एक मौसम में नहीं होती हैं। इन्हें होना होता है, तो ये हो ही जाती हैं। हालांकि, लोग इतनी आसानी से इन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं, जब तक की समस्या बढ़ती हुई नजर नहीं आती है। अक्सर लोग यही सोचते हैं कि स्किन पर दिखने वाले वाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स, टैनिंग , झाइयां और डलनेस का इलाज तब तक नहीं करेंगे, जब तक ये चेहरे पर अलग से नजर नहीं आने लगती है। अब ऐसा होना लाजमी सी बात है, क्योंकि चेहरे से जुड़ी समस्याओं के लिए अगर डॉक्टर के पास ना भी जाएं, तो पार्लर जाना पड़ता है। वहीं, पार्लर एक ऐसी जगह है, जहां आप थ्रेडिंग करवाने जाएंगे और बाहर निकलने तक आपने फेशियल समेत ना जाने क्या-क्या करवा लिया होगा। पार्लर में जाकर पैसे पानी की तरह बह जाते हैं। हम इन्हें चाहते हुए भी रोक नहीं पाते हैं। यही वजह है कि लोग इतनी आसानी से पार्लर जाना पसंद नहीं करते हैं।

पार्लर जाए बिना काम चल सकता है?
अक्सर लोग यही मानते हैं कि पार्लर के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लिए बिना स्किन का ख्याल नहीं रखा जा सकता है। मगर ये सच नहीं है, आप बिना पार्लर में जाए और बिना पैसे बहाए हुए भी अपनी त्वचा का बहुत अच्छे से ख्याल रख सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह घर पर रखी हुई चीजों का इस्तेमाल करना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही बेहतरीन घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे। इस नुस्खे की जानकारी कंटेंट क्रिएटर डीके सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से दी है। आइए इन नुस्खों के बारे में जान लेते हैं।

घर पर स्क्रब बनाएं
आप चेहरे पर नेचुरल निखार लाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले एक चुकंदर को छीलकर उसे मिक्सी में पीस लेना है। अब इस जूस में कॉफी पाउडर को मिलाएं और कुछ देर के लिए अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आपको इसे हल्के हाथों से रगड़ना है। इस तरह त्वचा में जमें डेड सेल्स को निकालने में मदद मिलेगी। आप बहुत ही आसानी से स्किन को एक्सफोलिएट कर नेचुरल निखार पा सकेंगे।

चुकंदर से बनाएं फेस पैक
अगले स्टेप में आपको चुकंदर का ही फेस पैक बनाना है। इसके लिए आपको चुकंदर के जूस में आटा और बेसन डालकर घोल लेना है। इससे गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब आपको इसे अपने चेहरे पर लगाना है और कम से कम 15 मिनट लगे रहने देना है। इसके बाद इस पैक को मुंह धोकर हटा लेना है। इस तरह आपके चेहरे की डीप क्लीनिंग हो जाएगी, झाइयों और कालेपन की समस्या से बचने में मदद मिलेगी। आप हर छुट्टी वाले दिन या हफ्ते में कम से कम 2 बार इन दोनों स्टेप्स को फॉलो करें और फिर चेहरे पर रिजल्ट्स देखें।


पैच टेस्ट जरूर करें
आमतौर पर इन दोनों ही चीजों को चीजों को बिल्कुल नेचुरल तरीके से बनाया गया है। ऐसे में साइड इफेक्ट्स होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। मगर हमें अपनी त्वचा को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपको चेहरे पर कोई भी चीज लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए कि वो चीज स्किन पर दिखने के लिए अच्छी है भी या नहीं।

(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें