अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों रात के समय मौसम बदला हुआ है। मौसम में हल्की ठंड शुरू हो गई है। हालांकि दिन के समय तेज धूप से आम जनता को राहत मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रह सकता है। प्रदेश में इस हफ्ते भी दिन में धूप और रात में हल्की ठंड होगी। इस अवधि में कभी बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
14 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 15 और 16 अक्टूबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। इसी तरह 17, 18 और 19 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस तरह 14 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं भी बारिश व तेज हवा चलने की संभावना नहीं है।
13 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी विदाई हो गई है। जिसके साथ ही पूरे राज्य से मानसून की वापसी पूरी हो गई है। इस साल मानसून 18 जून को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था और 29 जून तक पूरे प्रदेश को कवर कर लिया था। इसके बाद 24 सितंबर से वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई और सामान्य तिथि से लगभग एक सप्ताह की देरी से 13 अक्टूबर को वापस हो गया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है। मानसून सत्र (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान प्रदेश में कुल मिलाकर सामान्य बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां सामान्य से 12% अधिक 752.5 मिमी बारिश हुई है।
वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 17% कम 666 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कुल मिलाकर प्रदेश की औसत वर्षा 701.6 मिमी रही, जो सामान्य श्रेणी में आती है। इस अवधि में 3 जिलों में बहुत कम, 27 जिलों में सामान्य से अधिक, 2 जिलों में बहुत अधिक और लखनऊ समेत 30 जिलों में बारिश सामान्य रही है।

You may also like
मुकेश अंबानी की कंपनी को मिली नए टोल सिस्टम की जिम्मेदारी, अब कैसे कटेगा आपका पैसा? जानिए
Hanuman Beniwal लोकसभा के शीतकालीन सत्र में उठाएंगे ये मामला, कर दिया है ऐलान
चोरी-छिपे लड़कियों के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड,` सच्चाई सामने आई तो मच गया बवाल
सब जूनियर की राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप 2025 की टीम में मुरादाबाद के मनमीत व सुहानी ने बनाई जगह
Happy Birthday Gautam Gambhir: टीम इंडिया जीतकर देगी गौतम गंभीर को बर्थडे गिफ्ट, वेस्टइंडीज को खास दिन पटकने की प्लानिंग तैयार