मथुरा: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ' सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025'7 नवंबर से देश की राजधानी दिल्ली के पवित्र छतपुर मंदिर से शुरू हुई है। उनकी यह पदयात्रा मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर पर संपन्न होगी। पदयात्रा में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल हो रहे हैं। यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म और ईश्वर के प्रति जागरूक होना चाहिए। हम सब भगवान का कार्य कर रहे हैं। यह पदयात्रा हिंदुओं को एकजुट करने का प्रयास है और यही वजह है कि मैं यहां आया हूं।
पदयात्रा में भारतीय रेसलर द ग्रेट खली शामिल हुए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। एकता में अपार शक्ति है, मजबूत भारत के लिए हिंदुओं को एक होना चाहिए।
वहीं, ब्रज में धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा प्रवेश करते ही कई संत शामिल होंगे। आखिरी दिन यानी 16 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री, अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव के साथ बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। वृंदावन के संत आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने कहा कि सनातन की इस पदयात्रा से ऐसी अलख जगेगी, जिसे बुझाना मुश्किल होगा। ब्रज के संत उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। बाबा रामदेव के भी आने की संभावना है।
'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' के वृंदावन प्रवेश के दौरान केवल 500 लोग आ सकेंगे। प्रशासन ने रविवार होने के कारण छटीकरा से बांके बिहारी मंदिर आने की अनुमति दी है। छुट्टी होने की वजह से बांके बिहारी मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ रहती है। इस दिन वृंदावन में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

You may also like

क्या इस G 20 समिट में अलग-थलग हो जाएगा 'त्रोइका' का एक पहिया? ट्रंप ने क्यों की बहिष्कार की घोषणा

राहुल गांधी ने X पर क्यों लिखा...दिल टूट सा गया है! MP आने से पहले उनकी एक पोस्ट से क्यों मचा हड़कंप, पढ़िए खबर

कुंडलिनी जागरण और ध्यान साधना से लें जीवन का आनंद

कांग्रेस की पोस्टर प्रदर्शनी: कांग्रेेस के दस साल और भाजपा के 15 साल के राज पर फोकस

जनकल्याण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे कोई पात्र- जिलाधिकारी