कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। दरअसल, सोरों कस्बे के लहरा रोड पर गुरुवार शाम एक मामूली विवाद ने साम्प्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों समुदायों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चले। पथराव हुआ और अंत में फायरिंग तक की नौबत आ गई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कासगंज डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर ड्रोन के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?गुरुवार की शाम सोरों कस्बे के लहरा रोड पर एक दुकान के आगे वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। स्थिति तब बेकाबू हो गई जब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए और लोग घरों में दुबक गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई राउंड फायर किए, जिससे कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में कार की ठेले से टक्कर होने पर दो समुदाय आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। देखते ही देखते विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बवालियों को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की है। पुलिस ने पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। एक रिवॉल्वर और एक राइफल भी बरामद की है।
पुलिस ने बताया मामलाकासगंज पुलिस के मुताबिक सोरों थाना क्षेत्र में लहरा रोड पर रियाज अहमद (55) का मेडिकल स्टोर है। उनका बेटा मुकीश अहमद (35) गुरुवार रात को अपनी कार बैक कर रहा था। उसकी कार रोड के किनारे चाट-पकौड़ी वाले मनोज (30) के ठेले से टकरा गई।इसको लेकर दोनों में गाली-गलौज हो गई। लोगों ने दोनों को शांत कराया। इसके बाद मुकीश ने थाने पहुंच मनोज के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जब वह थाने से लौटा आरोप है मनोज पक्ष के लोगों से उसकी फिर कहासुनी होने लगी।
13 सेकेंड में 8 राउंड फायरपुलिस ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आ गए। दोनों तरफ से राइफल और रिवॉल्वर निकल आए। फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। एसपी अंकिता शर्मा और एएसपी सुशील कुमार, पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को एक वीडियो घटना का मिला हैं।
13 सेकेंड के वायरल वीडियो में 8 राउंड फायरिंग होती दिख रही हैं। पुलिस का कहना है कि घायलों में रियाज अहमद, मुकीश अहमद, शहजान, मौज्जिम और दूसरे पक्ष से वीरपाल सिंह बघेल शामिल हैं। रियाज की हालत गंभीर बनी है।
घटना में आधा दर्जन घायलघटना में रियाज अहमद, सहजन, मोहसिन, वीरपाल और विष्णु समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर रूप से घायल युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस अधीक्षकने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी 315 बोर की रायफल और एक रिवॉल्वर बरामद की है। वहीं, फायरिंग में शामिल तीन आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
वायरल वीडियो से खुलासाघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई गाली-गलौज, पथराव और फायरिंग के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर रातभर पुलिस और पीएसी तैनात रही। शुक्रवार सुबह भी क्षेत्र में पुलिस गश्त जारी रही और अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। सुबह सड़कों और नालियों में फायरिंग के खाली कारतूस बरामद हुए, जबकि दहशत के कारण कई दुकानों ने सुबह 10 बजे तक अपने शटर नहीं खोले।
मौके पर पहुंचीं सीओसीओ आंचल चौहान ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। मामले में अब तक दो तरफ से दो केस दर्ज किए गए हैं। इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ और गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं।
एसपी अंकिता शर्मा ने मामले में कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। मामले में कई राउंड गोली चलने का मामला सामने आया है। जांच के बाद कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा।

You may also like

परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एक हाथ में गदा, दूसरे में मोदी-नीतीश, सिर पर कमल.. पीएम की 160 रैलियों को अटेंड करने वाला जबरा फैन

उप जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नाले की मौके पर जाकर की जांच, लिया निर्माण सामग्री का नमूना

दिल्ली एनसीआर में मादक पदार्थों के निर्माण-वितरण का नेटवर्क ध्वस्त, 26 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

यूपी में 30 सालों बाद PWD अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में बढ़ोत्तरी, योगी सरकार का नया निर्णय जानिए