अगली ख़बर
Newszop

24 अक्टूबर 2025 मीन राशिफल : व्यापार में नई डील होगी फाइनल, ननिहाल पक्ष से मिलेगा सम्मान

Send Push
24 October Pisces Horoscope : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से आपको सम्मान मिलेगा। लेकिन नौकरी के क्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार के मामले में कोई नई डील फाइनल होने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, परिवार में जीवनसाथी और ससुराल पक्ष की ओर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन शाम के समय किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आइए विस्तार से जानें आज का मीन राशिफल...

आज मीन राशिवालों का करियर राशिफल : नौकरी करने वालों को आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहें। वहीं, व्यापार के क्षेत्र में कोई नई डील या प्रोजेक्ट फाइनल होने की संभावना बनी हुई है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा और तनाव भी कम होगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

आज मीन राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : ननिहाल पक्ष से सम्मान प्राप्त होगा। वहीं, जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे दिल खुश रहेगा। लेकिन शाम के समय आपको आसपास चल रहे किसी भी प्रकार के विवाद से खुद को दूर रखना होगा। अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है।

आज मीन राशिवालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। नियमित तौर पर योग करना फायदेमंद होगा।

आज मीन राशिवालों के लिए उपाय : मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें