अनुष्का शेट्टी ने 'बाहुबली' में देवसेना के रोल में सबका दिल जीत लिया और हर कोई उनका फैन बन गया था। उन्होंने इसके बाद कई और फिल्में कीं, पर अब एक्ट्रेस के एक फैसले ने फैंस को चौंका दिया है। अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है और पोस्ट लिखा है। अनुष्का ने यह फैसला अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'घाटी' को मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद लिया है।
अनुष्का शेट्टी का असली नाम है स्वीटी है, पर ऑनस्क्रीन ऐसी धाकड़ हैं कि बड़े-बड़े स्टार्स भी इनके आगे फीके पड़ जाते हैं। फैंस तो उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' कहकर बुलाते हैं, पर अब यही सुपरस्टार सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है।
अनुष्का शेट्टी का भावुक नोट- जल्द मिलूंगीअनुष्का ने अपने X अकाउंट पर एक नोट लिखा, जिसमें बताया कि वह अब असली दुनिया से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया से दूर जा रही हैं। अनुष्का शेट्टी ने लिखा, 'ब्लू लाइट से कैंडल लाइट की ओर जा रही हूं। कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं ताकि असली दुनिया से दोबारा जुड़ सकूं। जल्द लौटूंगी और भी कहानियों और ढेर सारा प्यार लेकर।'
फैंस हुए मायूस, अनुष्का शेट्टी को यूं दिया हौसलाजहां अनुष्का शेट्टी के सोशल मीडिया से ब्रेक लेने पर फैंस मायूस हो गए, उन्हें इस बात की भी खुशी हुई कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस अब असली दुनिया में लौट रही हैं। एक फैन ने लिखा, 'ओएमजी! आप रियल वर्ल्ड में वापसी कर रही हैं, इंतजार रहेगा आपका स्वीटी।' एक और फैन का ट्वीट है, 'आपने काफी उतार-चढ़ाव देख लिया है स्वीटी, ये नया नहीं है। अब बस इंतजार है उस लेडी सुपरस्टार का, जिसने इतिहास रचा था। ब्रेक लो और और भी मजबूत होकर लौटो।'
'आप ऑल टाइम बेस्ट हो अनुष्का'वहीं, एक और कमेंट ने दिल जीत लिया- स्वीटी, अच्छे डायरेक्टर्स के साथ काम कीजिए, आपकी डेडिकेशन का कोई मुकाबला नहीं। आप ऑल-टाइम बेस्ट हैं।'
'घाटी' ने की इतनी कमाई, अब इस फिल्म में दिखेंगी अनुष्का
अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' की बात करें, तो यह 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई और एक हफ्ते में सिर्फ 6.64 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इसे कृष्णा जगर्लामुड़ी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनुष्का के साथ विक्रम प्रभु हैं। अनुष्का शेट्टी अब जल्द ही रोजिन थॉमस की हॉरर-फैंटेसी थ्रिलर 'कथानार-द वाइल्ड सोर्सरर' में नजर आएंगी। इससे वह मलयालम फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह नीला नाम की बुनकर का रोल प्ले करेंगी।

Love.... always forever ❤️ pic.twitter.com/ALRfMrvpK0
— Anushka Shetty (@MsAnushkaShetty) September 12, 2025

You may also like
भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मुकाबले को लेकर अरुण धूमल ने दिया बड़ा बयान, कहा- सरकार ने….
भारत-अमेरिका रिश्तों पर बोले जॉन बोल्टन, ट्रंप को लेकर दी सलाह
India Post- क्या आप बनना चाहते करोड़पति, तो डाकघर की योजना में करें निवेश
मंदाकिनी ही नहीं बॉलीवुड` की ये 6 एक्ट्रेस भी झरने के नीचे उतार चुकी हैं कपडे एक ने तो ट्रांसपेरेंट पहन दिखा दिया था बदन
नवरात्रि का महत्व और पूजा विधि