अहमदाबाद: गुजरात के वलसाड में तेंदुए को देखे जाने के बाद खौफ फैल गया है। वन विभाग के अनुसार जिले के चनवई गांव में तेंदुए की हलचल सामने आई है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी से लोग अपने घरों में कैद हैं। तेंदुए के आम के पेड़ पर बैठकर आराम करने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वन विभाग ने गांव के जिस हिस्से में तेंदुए को देखा गया था। उसी हिस्से में एक पिंजरा लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वलसाड में पहले भी तेंदुए को देखा गया था लेकिन इस बार गांव के नजदीक तक उसकी मौजूदगी ने ग्रामीणों में खौफ बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अकेले सुनसान जगह पर न जाएं। जंगल और खेतों की तरफ जाते वक्त सावधानी बरतें।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
You may also like
LNS vs TRT Dream11 Prediction, The Hundred 2025: डेविड वॉर्नर को बनाएं कप्तान, ये 5 ऑलराउंडर ड्रीम टीम में करें शामिल
इन कामों को करने से रूठ जाती हैं मांˈ लक्ष्मी फिर लाख कोशिशों के बाद भी नहीं आती बरकत
Arjun vs Saaniya: जाने कौन हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक, बिजनेस फैमिली से जुड़ी अर्जुन की मंगेतर
निलंबन से नहीं बच पाएंगे अफसर, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को तलब कर 21 अगस्त तक दी समयसीमा
दुर्गा पूजा से पहले बंगाल को मिलेगा बड़ा उपहार, कोलकाता में 22 अगस्त को तीन नए मेट्रो रूट होंगे शुरू