'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार में घर में कई मेहमान आए। 'दे दे प्यार दे 2' की कास्ट आर माधवन, अजय देवगन, रकुल प्रीत और मीजान जाफरी ने अपनी फिल्म को प्रमोट किया। साथ ही घरवालों को भी मजेदार टास्क करवाया, जिससे उनकी भड़ास सामने निकलकर आई। इनके अलावा बिजनेसवुमन गजल अलग भी आईं। वहीं, झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा ने भी शिरकत की। दोनों ही महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रही हैं। इंडियन टीम ने हाल ही में पहली बार वर्ल्ड कप जीता है, जिससे देशवासी खुशी से गदगद हैं।
Weekend Ka Vaar Highlights:
झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा
Salman ne celebrate kiya Women’s Indian Cricket Team ka glorious win, Jhulan & Anjum ke saath stage par chhaayi deshbhakti ki leher! 🥳
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 8, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/wu92n1Se9y
सलमान खान ने झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा का स्वागत किया। अंजुम ने कहा कि उन्हें बहुत ज्यादा खुशी है। सलमान ने कहा कि स्मृति मंधाना ने झूलन से वादा किया था कि जीतेंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। इसको लेकर झूलन ने बताया कि जब स्मृति और हरमन मेरे सामने ट्रॉफी लेकर आए, तो मुझे बहुत खुशी हुई। सबसे बड़ी बात है कि भारत जीता। अंजुम ने कहा कि इससे ये बदलाव आएगा कि लड़कियों के पैरेंट्स चाहेंगे कि उनकी बेटियां हरमन और स्मृति बनें।
अभिषेक की लगाई क्लास
अभिषेक बजाज को लेकर सलमान खान ने कहा कि किसी से कुछ सीखना नहीं है, अच्छी बात नहीं मानना, सलाह नहीं मानना। घर में बहुत चिल्लम-चिल्ली करते हैं। दरअसल, अभिषेक वर्कआउट करने के बाद गेट खोल देते हैं, इस पर गौरव खन्ना सहित कई सदस्यों ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ था।
अशनूर की खोल दी आंखें
Ashnoor ke saamne Salman ne rakkha sach, kya hai aakhir unka game fail hone ka asli reason? 👁️
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 9, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now: https://t.co/wpGGfH0z0T#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/BgQdMPO1xA
सलमान ने अशनूर को बताया कि आप अभिषेक की परछाई में रहती हैं। आप पीछे ही रह गईं और वो आगे निकल गया। वो छा गया। पर अशनूर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि बाकी लोगों के साथ उनका इक्वेशन नहीं है। सलमान ने कहा कि अभिषेक का योगदान शो की तरफ ज्यादा है, तुम्हारी तुलना में।
फ्लर्ट वाली बात पर सलमान ने की बात
सलमान ने कहा कि अभिषेक का इतना योगदान है कि तान्या उनके साथ फ्लर्ट करती थीं। इस पर अभिषेक ने सफाई दी कि वो अकेले में तारीफ करती थीं, लेकिन सबके सामने बेइज्जत करती थीं। तब लगा कि वो अलग से एंगल बनाने की कोशिश कर रही थीं, ऐसा मेरा मानना है। तान्या ने कहा कि अभिषेक को लेकर उनके मन में ऐसा कोई इरादा नहीं था। और तारीफ सुनते समय कभी मना नहीं किया। सलमान ने कहा कि पहले तारीफ सुन ली, बाद में रात में अशनूर को इसे फ्लर्ट का नाम दिया। वो ये दिखाना चाह रहे थे कि मैं हैंडसम लड़का हूं और मुझसे सब फ्लर्ट करना चाहते हैं।
तान्या को कर रहे थे बदनाम!
सलमान ने कहा कि वो ये साफ करना चाहते हैं कि तान्या अभिषेक के साथ फ्लर्ट नहीं कर रही थीं। उल्टा आप किसी के कैरेक्टर को गलत साबित कर रहे थे।
सेट पर आईं गजल अलग
बिजनेसवुमन गजल अलग स्टेज पर आईं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को जब वो नहलाती थीं, वो एक घंटे तक रोता था। जो प्रोडक्ट यूज करती थीं, वो सही नहीं थे। बस वहीं से उन्हें आइडिया आया। और उसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी बनाई। इस बातचीत के बाद उन्होंने घरवालों से भी बात की।
तान्या से मसखरी
गजल ने तान्या से बात की। तान्या ने कहा कि वो उनको जानती हैं और उनकी नेट वर्थ के बारे में कहीं पढ़ा था कि 600 करोड़ है। इस पर गजल ने कहा कि उनकी किचन में लिफ्ट नहीं है। वो इतनी अमीर नहीं है। सलमान ने भी बीच-बीच में तान्या की टांग खिंचाई की।
शो में आई 'दे दे प्यार दे 2' की कास्ट
Masti ka paara hoga high, jab De De Pyaar De 2 ka parivaar milega Bigg Boss ke parivaar se 💖
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 9, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka #WeekendKaVaar, aaj raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/BLV7CGTiFW
शो में 'दे दे प्यार दे 2' की कास्ट आई। अजय देवगन, आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह और मीजान जाफरी सेट पर आए। सलमान ने उनके साथ खूब मस्ती की। उन्होंने घरवालों से भी बातचीत की। सवाल पूछे और टास्क भी कराया। उन्होंने घरवालों से पूछा कि वो किसे प्यार नहीं देना चाहेंगे तो अमल, प्रणीत और मृदुल ने फरहाना का नाम लिया। तान्या ने शहबाज का नाम लिया। गौरव ने दो तान्या और फरहाना का नाम लिया।
प्रणीत से अजय ने पूछा सवाल
Iss Weekend Ka Vaar De De Pyaar De 2 ki team laayegi ek special task jisme gharwaale kholenge ek dusre ke raaz! 👀
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 9, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @colorstv par.
Watch Now: https://t.co/wpGGfH0z0T pic.twitter.com/H3gdXsYbMy
अजय देवगन ने सवाल पूछा कि क्या उन्होंने उनके ऊपर भी वीडियो बनाया है। इस पर प्रणीत ने कहा कि वो उनके बहुत मानते हैं, इसलिए वीडियो नहीं बनाया। ये सुनकर सलमान संग घरवाले भी हूटिंग करने लगे।
घरवालों को नहीं पसंद तान्या और फरहाना का रिश्ता
आर माधवन ने घरवालों से पूछा कि दो लोगों का नाम बताओ, जिनका रिश्ता नहीं पसंद है, क्योंकि वो बहुत निगेटिव हैं। गौरव ने तान्या और फरहाना का नाम लिया। मृदुल ने भी इन्हीं दोनों का नाम लिया। तान्या ने अशनूर और अभिषेक का नाम लिया। फरहाना ने अमल और शहबाज का नाम लिया। अभिषेक ने फरहाना और नीलम का नाम लिया। अशनूर ने तान्या और नीलम का नाम लिया। नीलम ने तान्या और फरहाना का नाम लिया और कचरा फेंका। कुनिका ने अभिषेक और अशनूर को बुलाया। अमल ने तान्या और फरहाना का नाम लिया। शहबाज ने भी इन्हीं दोनों का नाम लिया। प्रणीत ने भी इनका नाम लिया। मालती ने अमल और शहबाज का नाम लिया।
नीलम और अभिषेक हो गए हैं एविक्ट
गौरव, अभिषेक, अशनूर, गौरव और नीलम नॉमिनेटेड हैं। सलमान ने बताया कि गौरव खन्ना सेफ हैं, वो इस हफ्ते बच गए हैं। उन्होंने दूसरे सुरक्षित कंटेस्टेंट का नाम लिया और कहा कि फरहाना सुरक्षित हैं। बॉटम 3 में नीलम, अभिषेक और अशनूर हैं। प्रणीत कैप्टन थे, लेकिन मेडिकल रीजन के कारण बाहर चले गए थे। अब उनके पास अधिकार है कि वो किसी एक सदस्य को सुरक्षित कर सकते हैं। प्रणीत ने अशनूर को बचाया और अभिषेक और नीलम एविक्ट हो गए हैं।
प्रणीत मोरे रो पड़े
अभिषेक और नीलम के जाने के बाद प्रणीत मोरे रो पड़े। कुनिका सदानंद का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वो नीलम के जाने से दुखी थीं। तान्या मित्तल भी खूब रोईं।
You may also like

बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक 8 सफेद खाद्य पदार्थ

11 नवम्बर से नियमित चलेगी बनारस-खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस

रायपुर : शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री साय

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार करने की धमकी देकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट

डिंडौरी में दिव्यांगजन के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन




