नई दिल्ली। फिलीपींस के बाद अब भारत दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस्लामी देश इंडोनेशिया को भी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बेचने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सौदे की करीब सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। रूस से मंजूरी मिलते ही भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल खरीद का सौदा होगा। ब्रह्मोस मिसाइल को भारत ने रूस के साथ मिलकर बनाया है। ब्रह्मोस बनाने वाली कंपनी में भी रूस हिस्सेदार है। इस वजह से रूस से मंजूरी लेना जरूरी है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो जनवरी 2025 में भारत यात्रा पर आए थे। उनकी भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और बढ़ा। बीते दिनों ही सीडीएस जनरल अनिल चौहान और सेना के अफसर इंडोनेशिया गए थे। इससे पहले भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें और उससे जुड़े रडार और लॉन्चर वगैरा सप्लाई किए थे। भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के लिए करीब 3500 करोड़ रुपए का सौदा हुआ था। ब्रह्मोस मिसाइलों का जलवा इसी साल मई में पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त देखा था। भारत की ओऱ से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

ब्रह्मोस मिसाइल आवाज की गति से दोगुनी रफ्तार में उड़ान भरती है। ये एक क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस मिसाइलों को जमीन, हवा और समुद्र से दागा जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज करीब 450 किलोमीटर है। ये रडार को चकमा देने के लिए जमीन की सतह से बहुत कम ऊंचाई पर भी उड़ान भर लेती है। इसके साथ ही अपने लक्ष्य पर सटीक वार करने के लिए भी ब्रह्मोस मिसाइल पहचानी जाती है। भारत अब इसके कई प्रारूप भी बनाने जा रहा है। जिससे ये हल्की होने के साथ ही दुश्मन के इलाके में 800 किलोमीटर तक मार करने वाली भी बन जाएगी। दुनिया के कई देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रह्मोस मिसाइल में रुचि दिखाई है।
The post India-Indonesia Brahmos Deal: फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया करने वाला है ब्रह्मोस मिसाइल खरीद का सौदा, दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला इस्लामी देश है appeared first on News Room Post.
You may also like

तुम हिंदू हो पाकिस्तान नहीं आ सकते... PAK अधिकारियों ने 14 भारतीयों को चुन-चुनकर बाहर निकाला, जानें क्यों

फलटण: लेडी डॉक्टर सुसाइड केस में आरोपी पीएसआई गोपाल बदने सरकारी सेवा से बर्खास्त

दुनिया काˈ सबसे महंगा पनीर बनता है जिस जानवर से वो सोच से भी है बाहर. कीमत सुनकर रोटी हाथ से गिर जाएगी﹒

Anjali Arora Sexy Video : अंजलि अरोड़ा का सुपर हॉट वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- हाय गर्मी

रोहित और विराट भारत के रोनाल्डो और मेसी हैं: पूर्व पाकिस्तान कप्तान राशिद लतीफ




