श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक डॉक्टर के लॉकर से खतरनाक एके-47 रायफल मिली है। डॉक्टर का नाम अदील अहमद रदर है। डॉक्टर अदील अहमद रदर पहले जीएमसी अनंतनाग में काम करता रहा है। अनंतनाग के जलकुंड में ही डॉक्टर अदील का घर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नौगाम थाने में डॉक्टर अदील अहमद रदर पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। डॉक्टर अदील पर सख्त यूएपीए की धाराएं भी लगाई गई हैं। डॉक्टर को गिरफ्तार कर जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
जांच में पता लगाया जा रहा है कि डॉक्टर अदील अहमद रदर खुद आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा रहा है या आतंकियों ने अपनी एके-47 रायफल रखने के लिए दी थी। लॉकर में एके-47 रखे होने से ये बात पुख्ता हुई है कि डॉक्टर अदील अहमद रदर ने इस बारे में जानकारी छिपाई। इसकी वजह से डॉक्टर के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। एके-47 रायफल आम लोगों के लिए प्रतिबंधित है। इस रायफल का इस्तेमाल सेना और पुलिस ही करते हैं। हालांकि, एके-47 रायफल जम्मू-कश्मीर के आतंकियों का पसंदीदा हथियार होता है। पाकिस्तान के रास्ते जम्मू-कश्मीर में आतंकियों तक एके-47 रायफल पहुंचाई जाती है।
डॉक्टर के यहां से एके-47 रायफल की बरामदगी सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर मामला है। जांच में ये भी पता किया जा रहा है कि डॉक्टर के लॉकर से बरामद एके-47 रायफल का किसी आतंकी गतिविधि में इस्तेमाल किया गया है या नहीं। डॉक्टर के पास एके-47 रायफल होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा था। डॉक्टर के पास एके-47 रायफल मिलने से ये भी साबित हो रहा है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी सुरक्षित ठिकाने बनाने में कामयाब हो रहे हैं। आम तौर पर किसी को शक नहीं होता कि लोगों की जिंदगी बचाने वाले किसी डॉक्टर के पास इतना खतरनाक हथियार भी हो सकता है। एके-47 रायफल मूल रूप से रूस में बनती है, लेकिन चीन भी इसे बनाता है। एके-47 रायफल में 7.62 एमएम के कारतूस लगते हैं।
The post AK47 Rifle Recovered From Doctor: जम्मू-कश्मीर में डॉक्टर के लॉकर से मिली खतरनाक एके-47 रायफल, सख्त यूएपीए समेत कई धाराओं में पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on News Room Post.
You may also like

कूडो में MP का स्वर्णिम इतिहास! सूरत में 301 पदक जीतकर मध्य प्रदेश टीम ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड

Rapido Bike Driver: भैया आप क्या कर रहे हैं... महिला के साथ गंदी हरकत करने वाले रैपिडो चालक को पुलिस ने सिखाया सबक, मामला दर्ज

डीजीपी नलिन प्रभात ने आतंकवाद-रोधी अभियानों की समीक्षा के लिए दक्षिण कश्मीर का किया दौरा

अशोक कौल ने बडगाम में बूथ स्तरीय अभियान का नेतृत्व किया

2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही दशकों से चला आ रहा भेदभाव समाप्त हुआ है-डॉ. जितेंद्र सिंह




