1 से 3 साल के बच्चों को दाल, चावल और रोटी दी जाती है। कुछ माता-पिता घी देने पर जोर देते हैं, यह सोचकर कि इससे बच्चे का शरीर मजबूत होगा। इस उम्र में बच्चों के शरीर में सेल्स का निर्माण शुरू होता है। लेकिन, घी की अधिकता से फैट सेल्स तेजी से बनते हैं, जिससे बच्चे का वजन बढ़ सकता है।
जंक फूड से दूरी बनाएं
3 से 10 साल की उम्र में बच्चों की हड्डियों का विकास होता है, जिसके लिए उन्हें कैल्शियम और आयरन की आवश्यकता होती है। इसके लिए उनके आहार में दूध, दही, दाल, हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल होना चाहिए। उन्हें रोजाना 1200 से 1400 कैलोरी का सेवन करना आवश्यक है।
सोयाबीन के फायदें
40 से 60 साल की उम्र में खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। पोषक तत्वों की कमी से शरीर कमजोर हो सकता है। इस उम्र में महिलाओं को माहवारी से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। सोयाबीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी नहीं होती और हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी से बचा जा सकता है।
भारी नाश्ता करें
18 से 25 साल की उम्र में, पुरुषों को रोजाना 2500 कैलोरी और महिलाओं को 1800 कैलोरी का सेवन करना चाहिए। भोजन का समय निर्धारित होना चाहिए। यदि सुबह का नाश्ता भरपूर होता है, तो यह शरीर को फिट और सक्रिय रखता है। एक अच्छा नाश्ता दिनभर ऊर्जा और फुर्ती प्रदान करता है।
स्वास्थ्य के लिए सही आहार