इंटरनेट डेस्क। शंघाई सहयोग संगठन 2025 का आयोजन चीन के तियानजिंग में किया गया है। इस सम्मेलन में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। हालांकि, शहबाज ने संगठन की ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को आतुर दिखे। उनके इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में, ग्रुप फोटोग्राफी के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मेजबान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ जाते दिख रहे हैं।
जैसे ही पुतिन आगे बढ़ते हैं, उनके सामने कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष खड़े नजर आते हैं, जिनमें शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। पुतिन इन नेताओं के सामने से सिर हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी शहबाज शरीफ पीछे की लाइन से दौड़कर आगे आते हैं और मुस्कुराते हुए पुतिन की तरफ हाथ बढ़ाते हैं। हालांकि, तब तक पुतिन थोड़ा आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन वह पलटकर शहबाज से हाथ मिलाकर आगे बढ़ते हैं।
pc- aaj tak
You may also like
आयुर्वेद` से मात्र 11 दिनों में कैंसर ठीक कर देता है ये अस्पताल. कई मरीजों को कर चुका है ठीक
Alert! स्कैमर बदल सकते हैं आपका रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर, SBI ने पेंशनभोगियों को इस नए फ्रॉड से किया आगाह
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 कारोबारियों की मौत, देर रात हादसा
Supreme Court On Flood And Landslides Incidents : बाढ़, भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, राज्यों को जारी किया नोटिस
Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, पुतिन यूक्रेन से जंग खत्म नहीं करते हैं तो आप देखेंगे कि क्या होगा