इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करता हूं... न्यूयॉर्क का मेयर बनने के बाद जोहरान ममदानी का पहला संबोधन, भारत का जिक्र

एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित : कोंस्टास बाहर, लाबुशेन की वापसी

ताबड़तोड़ फायरिंग और दनादन बमबाजी, गन लाइसेंस के लिए महिला उद्यमी ने अपने घर को ही रणभूमि बना दिया

बिहार : संतोष सहनी के चुनाव से हटने पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, बोले- हम उनसे अलग नहीं

कोटा में चंबल नदी से 28 वर्षीय इंजीनियर का शव बरामद, इलाके में सनसनी





