इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द दूल्हा बनेंगे। जी हां उनकी सगाई सानिया चंडोक से हो गई है। जानकारी के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के बड़े और संपन्न बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बताया जा रहा हैं की सानिया की अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर से भी खास बॉन्डिंग है।
सानिया का परिवार क्या करता हैं
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक रवि घई की पोती हैं। अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी समारोह में हुई, इस सगाई में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल है। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है, वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।
सानिया क्या करती है?
एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
pc- aaj tak
You may also like
शनिवार को अगर इन 5 कामों को अपना लियाˈ तो शनिदेव की कृपा बरसेगी साढ़ेसाती भी नहीं छू पाएगी
भारी बारिश और बादल फटने से किश्तवाड़ में हाहाकार, हादसे में 30 लोगों की मौत, 75 घायल और दो पुल क्षतिग्रस्त
गले में मछली का काँटा फसने पर तुरंत करें ये काम, क्या पता आपका ज्ञान किसके काम आ जाए
China Debt to Pakistan: पाकिस्तान फुदककर अमेरिका की गोद में क्यों बैठ गया है, क्या चीन का कर्ज करेगा हजम? भारत की एंट्री से सीन चेंज
बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग जारी करेगा हटाए गए 65 लाख वोटर्स के नाम