इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा फैसला पलट दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य के बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम बना दिए थे। अब राज्य की भजनलाल सरकार ने दो दो नगर निगमों के स्थान पर फिर से एक एक नगर निगम कर दिए हैं।
यानी पिछले पांच साल में जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम के हिसाब से चुनाव हुए थे और दो दो महापौर थे। इस बार एक एक महापौर ही बनेंगे। राज्य सरकार ने इन तीनों शहरों में एक एक नगर निगम करने की मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2017 से पहले जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड थे। बाद में परिसीमन हुआ और वार्डों की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नया परिसीमन करते हुए वार्डों की संख्या बढाकर 250 कर दी थी। साथ ही नगर निगम को एक के बजाय दो कर दिया। एक का नाम हैरिटेज और दूसरे का नाम ग्रेटर नगर निगम दिया गया। अब दोनों पूर्व की भांति एक हो गए हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
हरियाणा : मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम, लाखों श्रद्धालु पहुंचे
job news 2025: इस जॉब के लिए आवेदन करने का आज हैं आपके पास अंतिम दिन, नहीं चूके मौका
गोली लगी तो बदमाश…',` दिशा पाटनी केस का जिक्र कर बोले योगी- कानून तोड़ा तो यूपी में यही होगा अंजाम
दहेज नहीं मिला तो पति ने किया ऐसा कारनामा, पत्नी को कर दिया मृत घोषित… दर-दर भटक रही पीड़िता
क्या GST Rate Cut से कम हो जाएंगे सोने का भाव? जानें जीएसटी रिफार्म का क्या होगा असर?