इंटरनेट डेस्क। यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने एशिया कप 2025 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने ओमान के खिलाफ ग्रुप मैच में 69 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी20 में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने सबसे कम गेंद खेलकर 3 हजार रन पूरे किए हैं, इस मामले में उन्होंने जोस बटलर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।
टी20 में सबसे तेज 3000 रन
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 2 हजार से कम गेंदों में तीन हजार टी20 रन पूरे कर लिए हैं, उन्होंने यह मुकाम 1947 गेंदों में हासिल किया, उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम था, जिन्होंने 2068 गेंद खेलकर टी20 में तीन हजार रन पूरे किए थे।
सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने की टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में आरोन फिंच डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा भी मौजूद हैं।
मुहम्मद वसीम (यूएई) - 1947 गेंद
जोस बटलर (इंग्लैंड) - 2068 गेंद
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 2077 गेंद
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 2113 गेंद
रोहित शर्मा (भारत) - 2149 गेंद
pc- newsbytesapp.com
You may also like
Bihar Election 2025: ताजा सर्वे में हुआ अहम खुलासा, यह दो मुद्दे NDA के लिए बनेंगे बड़ी मुसीबत
महिला विश्व कप : सोफी डिवाइन ने खेली कप्तानी पारी, साउथ अफ्रीका को 232 रन का लक्ष्य
'10 मिनट में बन जाएगा स्वादिष्ट सूजा का हलवा, ठंडा होने पर भी सूखेगा नहीं' भरत की रसोई से मिली सीक्रेट रेसिपी
(अपडेट) जबरदस्त लिस्टिंग के बाद मानस पॉलिमर्स के शेयरों पर लगा लोअर सर्किट
लोन माफ कर दो हमारे, नहीं तो... मसूरी में दो बैंकों को मिले ईमेल, नीचे लिखे हैं 3 बीजेपी नेताओं के नाम!