इंटरनेट डेस्क। कार्तिक महीना समाप्त होने के करीब आ पहुंचा हैं, वैसे इस महीने को सबसे शुभ माना जाता है। यूं तो हर महीने पूर्णिमा तिथि आती है, लेकिन कार्तिक माह की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने, दान-पुण्य करने के अलावा दीपदान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
क्या हैं पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु पृथ्वी लोक पर मां लक्ष्मी के पास विचरण करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से साल भर की पूर्णिमाओं के पूजा का फल प्राप्त होता है। जानें कार्तिक पूर्णिमा के दिन कितने दीये जलाने चाहिए, कब और कैसे करना चाहिए दीपदान।
कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाने चाहिए
कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा या देव दीपावली पर विषम संख्या (जैसे 5, 7, 11, 21, 51 या 101) में दीपक जलाना शुभ होता है। हालांकि आप इच्छानुसार कितने भी दीये जला सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन 365 बाती वाली दीया जलाना अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती वाला दीया जलाने से सभी पूर्णिमाओं के पूजा व दीपदान के बराबर पुण्य मिलता है।
कैसे करें दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी आदि पवित्र नदियों में स्नान करके दीपदान का खास महत्व है। अगर नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें और इसके बाद दीपदान करें।
pc- aaj tak
You may also like

DSP ऋषिकांत शुक्ला के 'खजाने' की जांच करेगी विजिलेंस, निलंबन के बाद जारी आदेश के बारे में जानिए

'फूल और कांटे' की एक्ट्रेस मधु अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखीं, लोग बोले- कौन मां और कौन बेटी, पता नहीं लग रहा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ दिखेंगी जया किशोरी, दोनों की शादी को लेकर उड़ती रही हैं अफवाहें

विश्व की पहली सन्निहित बुद्धिमान प्रौद्योगिकी का उपयोग शुरू

एशेज 2027 में खेलना चाहते हैं बेन स्टोक्स, नए केंद्रीय अनुबंध से मिले संकेत




