इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नागौर जिले से दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक व्यक्ति पति की दुर्घटना की झूठी खबर देकर एक महिला को जोधपुर ले गया।
यहां पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी दो महीने से फरार था जिसका सुराग मिलने के बाद नागौर पुलिस ने उसे बीकानेर से पकड़ लिया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, नागौर जिले के मेड़ता उपखंड गोटन थाने के शेखासनी निवासी श्रवण राम जाट ने पीडि़ता को झूठ कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद मदद करने के नाम पर आरोपी पीड़िता को जोधपुर गया, लेकिन, वहां बंधक बनाकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने किसी को बताने पर पति को मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि एक दिन पीड़िता वहां से भागने में सफल रही। उसने घर पहुंच परिजनों को इस बात की जानकारी दी।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

पीएम मोदी ने तेलंगाना के मशहूर कवि आंदे श्री के निधन पर जताया दुख

'आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगी', आरती सिंह ने अपनी आंटी को किया याद

दक्षिण भारतीय सिनेमा में शोक: अभिनेता अभिनय का निधन

फ़रीदाबाद: पुलिस का दावा, 'हथियारों के साथ 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद', अब तक क्या-क्या पता है?

दिल्ली : सीबीआई ने पुलिस एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, संपत्ति सत्यापन के लिए 15 लाख मांगे




