इंटरनेट डेस्क। दीपों का त्योहार दिवाली महापर्व आज से शुरू हो चुका है। धनतेरस से इस त्योहार की शुरुआत होती है। आज के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि के साथ यम देवता की पूजा की जाती है। वहीं आज के दिन खरीदारी करने को भी शुभ माना जाता है।
आज दिन सुबह 08.50 बजे से खरीदारी का अमृत काल प्रारंभ हो चुका है, जो सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। अमृत काल को खरीदारी के लिए शुभ व लाभकारी समझ जाता है। आज हम आपको धनतेरस के पूजा मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, कृष्ण त्रयोदशी आज दोपहर 12.20 बजे प्रारंभ होगी, जिसका समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01.52 मिनट पर होगा। आज धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त शाम 07.16 बजे से रात 08.20 बजे तक तक रहने वाला है। इस दौरान लोग पूजा कर सकते हैं। इस समय पूरा करना बहुत ही शुभ होगा।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बिहार में पीएम मोदी की रैली का ऐलान, समस्तीपुर से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत
सलीम मर्चेंट ने टाइम्स स्क्वायर पर सोनू निगम को दिया अनोखा दीपावली गिफ्ट
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का किया आगाज
इस तरह की परिस्थितियों में... ऑस्ट्रेलिया ने कैसे बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की, विराट कोहली ने समझाया