इंटरनेट डेस्क। अभिनेता अन्नू कपूर अब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर भद्दा कमेंट करने के कारण लोगों के निशाने पर आ गए हैं। अपने अभिनय का डंका बजा चुकीं तमन्ना भाटिया की स्त्री 2 में 'आज की रात' गाने पर किए डांस को खूब पसंद किया गया है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर ने इस स्पेशल सॉन्ग की एक क्लिप देखकर भद्दा कमेंट किया है, जिसे सुनने के बाद लोगों ने अन्नू कपूर को निशाने पर लिया है।
खबरों के अनुसार, शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के लिए पहुंचे अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने तमन्ना भाटिया के शरीर को 'दूधिया बदन' कहकर संबोधित किया। जब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अन्नू कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें तमन्ना का 'आज की रात' गाना पसंद है, तो तुरंत ही उन्होंने एक्साइटेड होकर जवाब देते हुए कहा कि माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है।
तमन्ना भाटिया के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। इसके लिए कई यूजर्स ने अन्नू कपूर को खरी-खरी सुनाई है।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
वीरभद्र सिंह के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को कांग्रेस ने बनाया मोदी विरोध का मंच : रणधीर शर्मा
झारखंड ऊर्जा निगम की परीक्षा में धांधली हुई है: अजय राय
शिल्पा शेट्टी का 'लुक आउट नोटिस' रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने कहा, 'पहले अप्रूवर बनिए'
7 चौके 1 छक्का और 55 रन! Nilakshi de Silva ने रचा इतिहास, ठोकी ICC Women's World Cup 2025 की सबसे तेज हाफ सेंचुरी
'योगी मॉडल' से बदला उद्योग जगत का नक्शा, 2024-25 में रिकॉर्ड 4,000 नई फैक्ट्रियां स्थापित