इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हालांकि आज भी लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं यहां पर डीज़ल की औसत कीमत 91.15 रुपए प्रति लीटर है।
कल से लेकर अब तक राजस्थान में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। वहीं देश के चार महानगरों की कीमतों में भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 105.41, डीजल 92.02 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 103.50, डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.90 और डीजल 92.48 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
PC:zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
'कांतारा: चैप्टर 1' पब्लिक रिव्यू: ऋषभ शेट्टी की फिल्म देखने के बाद क्या बोली जनता?
चीन की पहली 8के स्पेस फिल्म 'शनचो 13' लाओस में प्रदर्शित
मैनचेस्टर: यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हमला, संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली
आलिया भट्ट और वरुण धवन का मजेदार चैट शो में आगमन
चाहते हैं लंबे समय तक स्वस्थ रहना? बस अपना लें आयुर्वेद का ये तरीका!