इंटरनेट डेस्क। पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार रात आए भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 1,124 हो गई है। वहीं अब तक 3,251 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने आज ये जानकारी दी।
खबरों के अनुसार, सूचना एवं प्रकाशन प्रमुख जुमा खान नईल ने इस संबंध में जानकारी दी कि भूकंप में मुख्य रूप से कुनार प्रांत में 8,000 से अधिक घर पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से नष्ट हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों एवं घायलों के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं और राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगा हुआ है। आपको बता दें कि यह भूकंप रविवार रात 11:47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में आया था। इस भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किमी उत्तर-पूर्व में सतह से आठ किमी की गहराई पर बताया गया है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
India में बिना पासपोर्ट के रह सकेंगे पाकिस्तान सहित इन देशों के अल्पसंख्यक, सरकार ने दे दी है अनुमति
अमांता हेल्थकेयर का IPO : क्या आपको आवेदन करना चाहिए? GMP और सब्सक्रिप्शन की जानकारी
Noise की स्मार्टवॉच में है 7 दिन की बैटरी और 150+ वॉच फेसेस, जानें डिटेल्स!
56वीं GST परिषद बैठक: दो-स्लैब कर सुधार से बोझ कम होगा और खर्च बढ़ेगा
खाने के शौकीनों के लिए बुरी खबर, दीपिंदर गोयल की Zomato ने त्योहारी सीज़न से पहले प्लेटफ़ॉर्म शुल्क 20% बढ़ाया