राष्ट्रीय मिति कार्तिक 03, शक संवत 1947, कार्तिक, शुक्ल, चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 09, जमादि उल्लावल 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणी गोलार्ध, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।चतुर्थी तिथि प्रातः 05:49 बजे तक, अर्धरात्रि के बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः 07:52 तक उपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। अगले दिन सूर्योदय से शोभन योग। वणिज करण रात्रि 02:35 तक उपरांत बव करण का प्रारम्भ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में संचार करेगा।
आज के व्रत एवं त्योहार- उच्चै श्री विनायक चतुर्थी
25 अक्टूबर 2025 को सूर्योदय: सुबह 6:28 बजे।
25 अक्टूबर 2025 को सूर्यास्त: शाम 5:42 बजे।
25 अक्टूबर 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:46 बजे से 5:37 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1:57 बजे से 2:42 बजे तक। निशीथ काल रात 11:40 बजे से 12:31 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 5:42 बजे से 6:07 बजे तक।
25 अक्टूबर 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक। गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक। यमगण्ड दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 7:52 बजे से 9:17 बजे तक है। दुर्मुहूर्त प्रातः 6:28 से 7:13 तक है। आज का उपाय: आज देवी लक्ष्मी को गुलाब की माला अर्पित करें।
You may also like

फ्रिज का कंप्रेसर फटने से फ्लैट में लगी आग से बेटी की माैत, वेंटिलेटर पर मां

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, औद्योगिक क्रांति का नया अध्याय शुरू : नन्द गोपाल गुप्ता नंदी

छात्रा अनामिका यादव बनी एक दिन की अधिशासी अधिकारी

अरुण अमित तिग्गा को मिला बेस्ट पीएचडी अवार्ड

एसपी उत्तरी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश




