Next Story
Newszop

"Nepal Protest" नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट! बॉर्डर सील, सुरक्षाकर्मियों से झड़प में 19 लोगों की मौत

Send Push

नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दाराद ने यह जानकारी दी है। बगहा समेत सभी सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह अलर्ट चौबीसों घंटे निगरानी और सतर्कता बरतने के लिए जारी किया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने सीमा पर पहुंचकर हंगामा किया, जहां से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया।


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दाराद ने नेपाल में बिगड़ते हालात को लेकर एसएसबी के आईजी से बात की है और सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। भारत से नेपाल जाने वाले और नेपाल से भारत आने वाले पर्यटकों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। हालांकि, सीमा के आसपास रहने वाले लोग अपना पहचान पत्र दिखाकर भारत और नेपाल आ-जा सकते हैं।


वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी सीमा पर जमा होकर नारेबाजी कर रहे हैं। जब वे भारतीय सीमा की ओर बढ़ने की कोशिश करते हैं, तो सुरक्षा बल उन्हें नेपाली सीमा में वापस जाने को कहते हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now