गुरुग्राम, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा गुरुग्राम के वजीराबाद मंडल अध्यक्ष और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य पवन यादव ने बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने भाई-बहन के इस अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ईश्वर से प्रार्थना की ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। पवन यादव ने कहा कि रक्षा और बंधन को जोडक़र रक्षाबंधन शब्द बना है। इस तरह से यह त्योहार भाई-बहन के बीच सुरक्षा का बंधन बन गया है। रक्षाबंधन पर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति हर त्योहार का अपना महत्व है। हर त्योहार हमें आपसी प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। आपसी मनमुटाव दूर करके भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित करता है। यही हमारी भारतीय संस्कृति का खूबसूरती है।
(Udaipur Kiran)
You may also like
Security Upgraded For Key Leaders Bihar : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई
असम में ई-मोबिलिटी के विकास में कमी, नई पहलों की आवश्यकता
हिमाचल में ओरेंज अलर्ट, भूस्खलन से 333 सड़कें बंद, अब तक 224 की मौत
सांबा पुलिस ने सरोरे अड्डा, बारी ब्राह्मणा में कुख्यात नशा तस्करों की 44.50 लाख रुपये की संपत्ति की कुर्क
Vijay Sinha On EPIC Number: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के इस कदम से तेजस्वी यादव पर बन गया दबाव!, जानिए क्या है मामला?